फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैराजंपर हरदीप सिंह को अंतिम विदाई, शव देख बेहोश हुई मां, साढ़े 11 हजार फुट की ऊंचाई से गिरे थे

Sun, 11 Nov 2018 03:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/पटियाला
विज्ञापन
1 of 7
पैराजंपर हरदीप सिंह
साढ़े 11 हजार फुट की ऊंचाई से गिरकर जान गंवाने वाले पैराजंपर हरदीप सिंह को अंतिम विदाई दी गई। जब शव घर पहुंचा तो उसे देखकर मां-बाप बदहवास हो गए।
विज्ञापन

2 of 7
पैराजंपर हरदीप सिंह
हरदीप सिंह (24) का पार्थिव शरीर शनिवार बाद दोपहर उनके गांव तलवंडी मलिक में लाया गया। इस मौके पर हर गांव वासी की आंखें नम थीं। मां अकविंदर कौर और पिता भूपिंदर सिंह का रो-रो कर बुरा हाल था। गांव के श्मशान घाट में सरकारी सम्मान के साथ हरदीप सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

3 of 7
पैराजंपर हरदीप सिंह
इससे पहले हरदीप सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए उनके घर पर रखा गया। बाद में फौज की गाड़ी में पार्थिव शरीर को गांव के श्मशान घाट ले जाया गया। इस मौके पर रिसालदार शिव राम सिंह की अगुवाई में पहुंचे 43 आर्म्ड ब्रिगेड के जवानों की ओर से सलामी दी गई। पिता भूपिंदर सिंह ने हरदीप सिंह की चिता को मुखाग्नि दी।

4 of 7
पैराजंपर हरदीप सिंह
आगरा में ट्रेनिंग कैंप के दौरान जहाज से जंप करने के बाद पैराशूट न खुलने के कारण करीब साढ़े 11 हजार फीट की ऊंचाई से गिर कर जवान हरदीप सिंह की मौत हो गई थी। 11वीं पैरा रेजीमेंट के लेफ्टिनेंट विकास कापरी ने कहा कि जब यह हादसा हुआ, तब वह आगरा में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि जंप करते समय पैराशूट में हवा न भरने के कारण वह नहीं खुला।
विज्ञापन

5 of 7
पैराजंपर हरदीप सिंह
उन्होंने बताया कि दूसरा पैराशूट भी उतारा गया, लेकिन वह भी नहीं खुला। जिस कारण यह हादसा हो गया। इससे पहले मार्च में पैराशूट न खुलने कारण एक जवान की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि पैराशूट न खुलने के बहुत कम कारण होते हैं, जिसकी उच्चस्तरीय विभागीय जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

6 of 7
पैराजंपर हरदीप सिंह
बता दें कि पैराजंपर हरदीप (26) की मौत की वजह उनके सिर में गहरी चोट लगना बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका उल्लेख किया गया है। उनके शरीर में और भी कई जगह चोटें लगी थी। इसकी वजह उनका 11.5 हजार फुट की ऊंचाई से गिरना है। उनका पैराशूट नहीं खुला था। उनके पैराशूट की साइड की डोरियां (रस्सी) उनके एक हाथ में फंसी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पैराजंपर हरदीप सिंह
माना जा रहा है कि ये रस्सियां खुलने की बजाय आपस में उलझ गईं। इसी कारण से पैराशूट नहीं खुला। यही उनकी मौत की वजह बनी। हरदीप मलपुरा के पैराड्रोपिंग जोन में पैराजंपिंग कर रहे थे। गुरुवार दोपहर को उन्होंने जहाज एएन-32 से छलांग लगाई थी। हरदीप फ्री फॉल का अभ्यास कर रहे थे। पहले भी कई बार जंप लगा चुके थे। कभी कोई परेशानी नहीं हुई। इस बार वक्त खराब था जो पैराशूट नहीं खुला।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें