फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alert: अब ट्रेन की छत पर बैठकर भूलकर भी सफर न करें, वरना ये हश्र होगा

Wed, 05 Jul 2017 09:13 AM IST
अनुज शर्मा/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 10
ट्रेन की छत पर बैठकर सफर
ट्रेन की छत पर बैठकर सफर करने वालों के लिए बहुत जरूरी खबर। भूलकर भी अब ऐसा न करें, वरना जो अंजाम होगा कि कई जिंदगियां तबाह हो जाएंगी।
विज्ञापन

2 of 10
भारतीय रेलवे स्टेशन
बता दें कि दिल्ली-हरिद्वार रेलवे मार्ग का विद्युतीकरण हो गया है। अब इस पर रूट की सभी ट्रेनों की छत पर यात्रा करना और भी खतरनाक हो गया है। इस तरह के पोस्टर उत्तर रेलवे के सभी स्टेशनों पर चस्पा कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

3 of 10
ट्रेन की छत पर बैठकर सफर
कांवड़ मेले के लिए उत्तराखंड पुलिस पानीपत आकर यात्रियों को जागरूक कर रही है। इसके साथ ही कांवड़ लेने जाने वालों के लिए भी उत्तराखंड रेलवे पुलिस ने विशेष निर्देश जारी किए हैं।    

4 of 10
ट्रेन की छत पर बैठकर सफर
दिल्ली-हरिद्वार रेलवे मार्ग की ट्रेनों की छतों पर बैठकर बड़ी संख्या में लोग करते हैं। इस बार दिल्ली-हरिद्वार रेलवे मार्ग का विद्युतीकरण हो गया है। इसके बाद यात्रियों के लिए इस रूट पर ट्रेनों की छत पर सफर करना और भी घातक हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 10
ट्रेन की छत पर बैठकर सफर
इसे देखते हुए उत्तराखंड पुलिस ने उत्तर रेलवे की पुलिस का सहयोग लेकर उत्तर रेलवे के प्रत्येक स्टेशनों पर जाकर पोस्टर चस्पा किए हैं। इनमें साफ लिखा हुआ कि दिल्ली-हरिद्वार का विद्युतीकरण हो गया है। अब यात्रियों को ट्रेनों की छतों पर यात्रा करना महंगा पड़ सकता है।
विज्ञापन

6 of 10
ट्रेन की छत पर बैठकर सफर
रेलवे पुलिस ने कांवड़ लेने जाने वालों के लिए विशेष रूप से यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार का हथियार या लाठी-डंडे लेकर जाने पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है। इसके लिए उत्तर रेलवे पुलिस सभी मुख्य स्टेशनों पर पांच जुलाई के बाद विशेष चेकिंग अभियान चलाकर ट्रेनों की चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन

7 of 10
ट्रेन की छत पर बैठकर सफर
यात्रा के दौरान ट्रेन में लाठी-डंडे, अस्त्र-शस्त्र, हॉकी और बेसबाल बैट लेकर चलना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। रेलवे पुलिस के कमिश्नर संतोष चंद्रन ने बताया कि रेलवे ने सबसे पहले कांवड़ के दौरान आपत्तिजनक सामान ले जाने पर रोक लगा दी है।

8 of 10
indian train
उत्तराखंड में सभी रेल लाइनों का विद्युतीकरण हो गया है। पहले उत्तराखंड में डीजल इंजन चलते थे। इस कारण हरिद्वार जाने वाले अधिकतर यात्री ट्रेनों की छत पर चढ़कर यात्रा कर लेते थे। अब केंद्रीय सरकार ने उत्तराखंड की रेलवे लाइनों का विद्युतीकरण कर दिया है।

विद्युतीकरण होने से इन रूट पर बिजली चालित इंजन संचालित हो रहे हैं। बिजली चालित इंजन और ट्रेन के ऊपर से 25 हजार वोल्टेज की बिजली चलती है। यह पलक झपकते ही आदमी को राख कर देती है।
विज्ञापन

10 of 10
भारतीय रेलवे स्टेशन
दिल्ली-हरिद्वार रेलवे मार्ग का विद्युतीकरण हो गया है। इसके बाद निर्देश जारी किए गए है कि कांवड़ लेने वाले और अन्य यात्री ट्रेनों की छत पर बैठकर सफर न करें। इसके लिए उत्तराखंड पुलिस का उत्तर रेलवे पुलिस सहयोग कर रही है। लोगों को इसके लिए जागरूक किया जा रहा है।
- संतोष चंद्रन, डीएससी, रेलवे दिल्ली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें