सिर्फ 7500 रुपये में द्वारकाधीश और पांच ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करें, खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था भी। रेलवे ने शेड्यूल जारी किया है, देखें और बुकिंग कराएं।
विज्ञापन
2 of 7
भारतीय रेल
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से 12 फरवरी को चार धामों में से एक द्वारकाधीश के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन) की ओर से टूरिस्ट व पैसेंजर के लिए धार्मिक यात्रा का एक स्पेशल टूर आयोजित किया जा रहा है। जिसका नाम द्वारकाधीश ज्योतिर्लिंग यात्रा है। इसमें पांच ज्योर्तिंलिंग उज्जैन के महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे।
विज्ञापन
3 of 7
भारतीय रेलवे स्टेशन
7 दिन और 8 रात की यात्रा के लिए यात्रियों को महज 7560 रुपये खर्च करने होंगे। इस पैकज में आइआरसीटीसी की ओर से ओंकारेश्वर, उज्जैन, अहमदाबाद, द्वारका, नागेश्वर और सोमनाथ की यात्रा कराई जाएगी। इसमें यात्रा पर जाने वाले टूरिस्टों और श्रद्धालुओं को एडवांस बुकिंग करानी होगी। इसके लिए आईआरसीटीसी की ऑनलाइन वेबसाइट या फिर नजदीक के रेलवे स्टेशन पर जाकर टिकट बुक कराई जा सकती है।
4 of 7
Indian Railway
ट्रेन में यात्री स्लीपर क्लास में सफर करेंगे। रहने के लिए आरामदायक धर्मशालाओं में ठहरने, नॉन एसी बसों से भ्रमण, शाकाहारी ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा भी शामिल होगी। 12 फरवरी को सुबह सात बजे चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से ट्रेन प्रस्थान करेगी और अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली कैंट, रेवाड़ी, अलवर से होते हुए उसी दिन जयपुर पहुंचेगी। उस रात वहां रुकने के बाद 13 फरवरी को ट्रेन सुबह उज्जैन पहुंचेगी।
विज्ञापन
5 of 7
indian railway
यहां टूरिस्ट और श्रद्धालुओं को महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाए जाएंगे। उस दिन रात्रि ठहराव के बाद 14 फरवरी को ट्रेन साबरमती रवाना होगी और 15 फरवरी को यात्रियों को साबरमती आश्रम घुमाया जाएगा और उसी दिन रात को ट्रेन द्वारका के लिए निकलेगी। 16 फरवरी को यात्रियों को द्वारकाधीश मंदिर और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाए जाएंगे। उसके बाद ट्रेन उसी रात सोमनाथ के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
6 of 7
indian railway
17 फरवरी को ट्रेन सुबह सोमनाथ पहुंचेगी। यहां यात्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे और 18 फरवरी की रात को चंडीगढ़ के लिए वापसी होगी। बता दें कि इस यात्रा के दौरान, यात्रियों के ठहरने के लिए धर्मशाला की व्यवस्था की जाएगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए ऑन कॉल डॉक्टर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा स्लीपर क्लास कोच में मोबाइल चार्ज करने और बायो टॉयलेट की सुविधा भी मिलेगी।
ये होंगे टिकट कैंसिलेशन चार्ज
- 8 से 14 दिन के भीतर टिकट कैंसिल करवाने पर 25% टूर पैकेज का कैंसिलेशन चार्ज
- 4 से 7 दिन पहले टिकट कैंसिल करवाने पर 50% टूर पैकेज का कैंसिलेशन चार्ज
- 4 दिन पहले या उससे भी कम पर 100% टूर पैकेज का कैंसिलेशन चार्ज