फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 हजार में करें दक्षिण भारत की यात्रा, खाने और ठहरने की व्यवस्था भी, बुकिंग कराएं

Mon, 26 Mar 2018 09:58 AM IST
विशाल पाठक/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
भारतीय रेलवे
सिर्फ 11 हजार रुपये में दक्षिण भारत की यात्रा करें, खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था भी। रेलवे ने शेड्यूल जारी किया है, देखें और बुकिंग कराएं।
विज्ञापन

2 of 7
Indian Railway
दक्षिण भारत की यात्रा के लिए चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से 18 मई को स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) की ओर से 18 मई को चंडीगढ़ से चलाई जाने वाली इस स्पेशल ट्रेन के लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है। 12 दिन व 11 रात के इस पैकेज टूर के लिए प्रति व्यक्ति 11340 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

3 of 7
indian railway
इस पैकेज में आईआरसीटीसी की ओर से टूरिस्ट को ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की भी सुविधा दी जाएगी। स्पेशल ट्रेन चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से 18 मई को सुबह 7 बजे रवाना होगी। आईआरसीटीसी ने दक्षिण भारत यात्रा को लेकर 18 से 29 मई तक का शेड्यूल अपडेट कर दिया है। यात्रा पर जाने के इच्छुक लोग आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।

4 of 7
डेमो इमेज
आईआरसीटीसी से मिली जानकारी के अनुसार यह स्पेशल ट्रेन अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली कैंट, रेवाड़ी, अलवर और जयपुर से होते हुए दक्षिण भारत के लिए प्रस्थान करेगी। इस स्पेशल ट्रेन में सभी कोच स्लीपर के होंगे। टूरिस्टों को लंच व डिनर के समय अलग से बिसलेरी पानी की बॉटल दी जाएगी। टूरिस्टों को घूमाने के लिए 55 सीटर बस का इंतजाम भी आईआरसीटीसी की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 7
Indian Railway
12 दिन व 11 रात के इस टूर पैकेज में टूरिस्टों को रामेश्वरम, मदुरै, त्रिवेंदरम, कन्याकुमारी, तिरुपति समेत कई पर्यटक स्थल और धार्मिक स्थल घूमने का मौका मिलेगा। 21 मई की सुबह रामेश्वरम में टूरिस्टों को रामनाथ स्वामी मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। 22 मई को मदुरै में मिनाक्षी मंदिर के दर्शन कराएं जाएंगे। 23 मई को त्रिवेंदरम में टूरिस्टों को कोवलम बीच, पद्मनाभम मंदिर, संथीगिरी आदि जगहों पर ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 7
भारतीय रेलवे स्टेशन
24 मई को कन्या कुमारी के प्रसिद्ध मंदिर और बीच पर पर्यटकों को घूमाया जाएगा। 25 मई को तिरुचिरापल्ली में रंगानाथस्वामी मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे जबकि 26 मई को तिरुपति और पद्मावति मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। 28 मई को रेन्निगुंटा से चंडीगढ़ के लिए स्पेशल ट्रेन की वापसी होगी। अगर आप टूर से पहले अपनी टिकट कैंसिल कराते हैं तो आईआरसीटीसी की ओर टिकट कैंसिलेशन चार्ज वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
indian railways
टूर से 15 दिन पहले टिकट कैंसिल कराने पर प्रति टिकट 100 रुपये काटे जाएंगे। वहीं, टूर से 8 से 14 दिन पहले टिकट कैंसिल कराने पर पैकेज का 25 प्रतिशत राशि काट ली जाएगी। वहीं, टूर से 4 से 7 दिन के बीच अगर टिकट कैंसिल कराते हैं तो पैकेज की आधी रकम काट ली जाएगी। वहीं, टूर के चार या उससे भी कम दिन में आप टिकट कैंसिल कराने पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें