फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन छूटने के डर से नहीं ले पाए टिकट तो घबराएं नहीं, बस एक ये काम कर लें

Sun, 07 May 2017 09:35 AM IST
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 5
इंडियन रेलवे
ट्रेन छूटने के डर से अगर आप टिकट नहीं ले पाए और ट्रेन में चढ़ गए हैं तो घबराए नहीं, बस एक ये काम कर लीजिएगा।
विज्ञापन

2 of 5
indian railway
ट्रेन में चढ़ते ही टीटीई से संपर्क करें और उसे 10 रुपये देकर टिकट ले लें। रेलवे ने अप्रैल महीने से यह सुविधा शुरू कर दी है, लेकिन अभी सिर्फ सुपरफास्ट ट्रेनों में। यह जानकारी पठानकोट रेलवे स्टेशन के एक टीटीई ने दी। उन्होंने बताया कि रिजल्ट अच्छे रहने पर इसे देश भर में लागू किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
फ्लैक्सी फेयर से रेलवे की बल्ले-बल्ले - फोटो : File Photo
टीटीई ने बताया कि यह स्कीम फायदेमंद होगी, अगर लोग सहयोग करें। लोगों को खुद टीटीई की तलाश करके उससे ​टिकट लेना होगा। उसे बताना होगा कि उसके पास टिकट नहीं है। तब टीटीई यात्री से तय किराए के साथ 10 रुपए अतिरिक्त शुल्क लेकर हैंड हेल्ड मशीन से टिकट निकालकर उसे दे देगा।

4 of 5
रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे रेलयात्री
टीटीई ने बताया कि ट्रेन में बिना टिकट लिए चढ़ गए और टीटीई को जानकारी नहीं दी तो जुर्माना वसूला जाएगा। यह हैंड हेल्ड मशीन रेलवे के पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम के सर्वर से कनेक्ट होगी। जैसे ही यात्री टिकट मांगेगा, मशीन में नाम, जगह डालते ही टिकट निकल आएगी। मशीन की मदद से ट्रेन में खाली बर्थ की जानकारी भी आसानी से मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
railway station
टीटीई ने बताया कि सुपरफास्ट मेल, राजधानी सुपरफास्ट, गरीब रथ में अप्रैल में ही शुरू कर दी गई है। जल्द ही अन्य ट्रेनों में सुविधा शुरू हो जाएगी। यदि किसी यात्री की वेटिंग क्लियर नहीं हुई है तो वह टीटीई के पास जाकर अपनी टिकट दिखाकर खाली सीट की जानकारी लेकर उसे कन्फर्म करा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें