फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन टिकट की बुकिंग और कैंसिल कराने से जुड़ी एक गाइडलाइन, आपको पता होनी चाहिए...काम आएगी

Thu, 16 Aug 2018 05:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
indian railway
ट्रेन की टिकट बुकिंग कराने और कैंसिल कराने से जुड़ी एक गाइडलाइन पता चली है, जिसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। सफर के दौरान बड़े काम आएगी...
विज्ञापन

2 of 5
indian railway - फोटो : डेमो
रेलवे की गाइडलाइन के तहत, एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेन में सफर करने वाले यात्री यदि ट्रेन चलने से चार घंटे पहले टिकट कैंसिल कराते हैं तो सारे रुपए जब्त हो जाएंगें। क्योंकि चार घंटे पहले ही ट्रेन का चार्ट बनकर तैयार हो जाता है। इस कारण रेलवे विभाग उपभोक्ता को टिकट कैंसिल कराने पर एक रुपया भी वापस नहीं करता।
विज्ञापन

3 of 5
भारतीय रेलवे
टिकट बुक कराने के बाद यदि तुरंत कैंसिल कराए तो भी पूरे पैसे वापस करने का कोई प्रावधान नहीं है। अगर आप ट्रेन चलने के समय से 48 घंटे पहले टिकट बुक कराकर कैंसिल कराते हैं तो फिर भी आपको मिनिमम चार्ज रेलवे विभाग को देना होगा। वेटिंग टिकट को 48 घंटे कैंसिल कराने पर 60 रुपए और कंफर्म टिकट को कैंसिल कराने पर 120 रुपए चार्ज देना होगा।

4 of 5
भारतीय रेलवे
लेकिन देखने में आया है कि इसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है, इसी कारण यात्री टिकट बुकिंग काउंटर पर अकसर पूरे पैसे मांगते हुए बहस करते हैं। ट्रेन चलने में 48 घंटे बाकी हैं और आप टिकट कैंसिल कराते हैं तो आपसे 25 प्रतिशत की कटौती की जाएगी और यदि 48 घंटे से कम का समय रह गया तो टिकट के आधे हुए ही आपकों वापस मिलेंगे। यदि 4 घंटे रहे गए है तो आपको एक रुपया भी नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारतीय रेलवे स्टेशन
टिकट बुक कराने के बाद यदि उपभोक्ता तुरंत टिकट कैंसिल कराता है तो उसे मिनिमम चार्ज लिया जाता है। बुक टिकट को कैंसिल कराकर टिकट के पूरे रुपए वापस करने का का कोई प्रावधान नहीं है। उपभोक्ता सोचते हैं कि उन्हें पूरे रुपए वापस मिलेंगे।
- सत्यपाल, सीआरएस, करनाल, रेलवे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें