फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में रोज सफर वाले पढ़ें जरूरी खबर, टिकट को लेकर बदली गई व्यवस्था, अब ऐसे मिलेगी सीट

Tue, 25 Dec 2018 09:07 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
1 of 5
शताब्दी एक्सप्रेस
ट्रेन में हर रोज सफर करने वालों के लिए ये खबर बड़े काम की है, जरूर पढ़ें। दरअसल इंडियन रेलवे की ओर से टिकट को लेकर एक नई व्यवस्था की गई है, जिससे फायदा होगा।
विज्ञापन

2 of 5
शताब्दी एक्सप्रेस
अब शताब्दी में सफर करने वाले यात्रियों को टिकट कन्फर्मेशन के लिए माथापच्ची नहीं करनी पड़ेगी। नॉदर्न रेलवे के अंबाला डिवीजन ने शताब्दी के यात्रियों के लिए हैंड हेल्ड टर्मिनल फेसिलिटी की शुरुआत की है। यात्रियों को टिकट कन्फर्मेशन को लेकर अक्सर शिकायत रहती थी, तो रेलवे ने कालका-दिल्ली व चंडीगढ़-दिल्ली जाने वाली शताब्दी में यह सुविधा शुरू कर दी।
विज्ञापन

3 of 5
शताब्दी एक्सप्रेस
इस सुविधा से अब टर्मिनल से टिकटों की जांच में ज्यादा समय नहीं लगेगा। हैंड हेल्ड टर्मिनल से टिकटों की जांच 50 मिनट के बजाय 20 मिनट में ही हो जाया करेगी। लोगों को टीटीआई के आने का देर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रेल मंत्रालय की बहुप्रतीक्षित योजना में शामिल इस सुविधा के बाद अब सीट खाली होते ही वेटिंग वालों के मोबाइल पर सीट कंफर्म का मैसेज मिल जाएगा।

4 of 5
शताब्दी एक्सप्रेस
फिलहाल जो स्थिति है, उसमें जब कोई यात्री अपने निर्धारित स्टेशन पर अपनी सीट पर नहीं पहुंचता था तो टीटीई कम से कम एक-दो स्टेशन तक इंतजार करता था कि कहीं वह दूसरी बोगी में तो नहीं चढ़ गया है। इस बीच यदि वह यात्री आ जाता था तो उसे सीट दे दी जाती थी, लेकिन अब अगर यात्री सीट तक नहीं पहुंचता तो वह तुरंत दूसरे यात्री को अलॉट कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शताब्दी एक्सप्रेस
वेटिंग लिस्ट वाले यात्री के मोबाइल पर सीट कन्फर्मेशन का मैसेज चला जाएगा और वह उस अपनी सीट लेने आएगा। इस बीच यदि पहले वाला यात्री पहुंच गया तो उस स्थिति में टीटीई चाहकर भी पहले वाले यात्री को सीट नहीं दे पाएगा। वहीं, टर्मिनल अपडेट होने से कैंसिल टिकट के रिफंड की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अभी टिकट कैंसिल के बाद रिफंड के लिए टीटीई की रिपोर्ट लगती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें