फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमले से भड़के इंटरनेशनल खिलाड़ी, ट्वीट करके बोले - इस्राइल, अमेरिका जैसा बदला होना चाहिए

Sun, 17 Feb 2019 01:43 PM IST
दुष्यंत शर्मा हरीश पौड़िया, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
विरोध प्रदर्शन, कैंडल मार्च
पुलवामा आतंकी हमले को लेकर पूरा देश आक्रोश में है। वहीं विरोध के इस मैदान में ओलंपियन खिलाड़ी भी कूद गए हैं। इन्होंने ट्वीट करके अपना विरोध और प्रतिक्रिया जाहिर की। सीआरपीएफ जवानों की शहादत पर बॉक्सर अमित पंघाल ने जहां एक और सर्जिकल स्ट्राइक की मांग की है तो बजरंग पुनिया ने ट्वीट कर लोगों से देश में माहौल खराब न करने की अपील की है।
विज्ञापन

2 of 5
Yogeshwar dutt - फोटो : अमर उजाला
योगेश्वर दत्त
कुश्ती खिलाड़ी योगेश्वर दत्त ने लिखा, पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले की मैं घोर निंदा करता हूं। जो घटना हुई है उसे तो बदला नहीं जा सकता, लेकिन अब बदला लेने का समय आ गया है। बदला ऐसा होना चाहिए जैसा इस्राइल और अमेरिका लेते हैं। ऐसा बदला कि कोई भी आतंकवादी पैदा होने से पहले हजार बार सोचे। ॐ  योगेश्वर दत्त के इस ट्वीट को उनके प्रशंसकों ने खूब पसंद किया है। उनके इस ट्वीट को दिनभर में 9355 लोगों ने पसंद किया, जबकि 2531 लोगों ने री-ट्वीट व 188 लोगों ने कमेंट किया।
 




 
विज्ञापन

3 of 5
बजरंग पूनिया
बजरंग पुनिया
वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता बजरंग पुनिया ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर 44 सेकेंड की एक वीडियो पोस्ट की। इस वीडियो में उन्होंने बोला, ॐ हमले में जो फौजी भाई शहीद हुए हैं। मैं उनको श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, और उनके इस बलिदान को शत-शत नमन करता हूं, और आपसे अनुरोध करता हूं कि इस दुख की घड़ी में आप अपने फौजी भाइयों के परिवार के साथ खड़ा होंगे। हमें एकजुट होकर दुख की इस घड़ी का सामना करना चाहिए। आपसे एक और विनती है कि सोशल मीडिया पर गलत खबर या गलत फोटो अपलोड न करें, जिससे देश का माहौल खराब न हो।
 


 

4 of 5
neeraj chopra
नीरज चोपड़ा
वर्ष 2018 में हुए एशियन गेम्स में जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी नीरज चौपड़ा ने इस आतंकी हमले के बाद अपने ट्वीटर अकाउंट पर तीन तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने वाले संदेश लिखे हुए हैं। नीरज चौपड़ा के इस ट्वीट को 938 लोगों ने लाइक, 135 रि-ट्वीट व 10 लोगों ने कमेंट किया है।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Amit Panghal (File)
अमित पंघाल
अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर अमित पंघाल ने तिरंगे की तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में केसरिया रंग की पट्टी में वन मोर सर्जिकल स्ट्राइक लिखकर अपना आक्रोश जाहिर किया है।
 




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें