नए-नए भर्ती हुए देशभर के टीचरों के लिए ये खबर बड़े काम की है। पढ़ें, आवेदन करें और फायदा उठाएं, कहीं ऐसा न हो कि मौका हाथ से छूट जाए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
teacher
दरअसल, भर्ती हुए नए शिक्षकों का हुनर निखारने के लिए एमएचआरडी ने शुरू की नई पहल की है। 100 घंटे के ट्रेनिंग के लिए 40 सीटें तय हुई हैं। देश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने की ओर कदम बढ़ाए जाने हैं। इसके लिए एमएचआरडी (मिनिस्ट्री आफ ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट) व डीएचई (डिपार्टमेंट आफ हायर एजूकेशन) ने मिल कर शिक्षकों का हुनर तराशने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
3 of 7
teacher
इसके तहत नए शिक्षकों को शिक्षा में सुधार के साथ विद्यार्थियों को कैसे पढ़ाया जाए, यह सिखाया जाएगा। इसे फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम नाम दिया गया है। इसके लिए एमडीयू में फैकल्टी डेवलपमेंट सेंटर (एफडीसी) बनाया गया है। देश में ऐसे 20 सेंटर बनाए जाने हैं। हरियाणा एमडीयू के अलावा दूसरा सेंटर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बनाया जाएगा।
4 of 7
फाइल फोटो
एमडीयू में फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम का शुभारंभ सात जनवरी से होने जा रहा है। यह पहला बैच पांच फरवरी तक चलेगा। इस 100 घंटे की ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए 12 मॉड्यूल तैयार किए गए हैं। ये मॉड्यूल 250 से 300 घंटे की ट्रेनिंग के लिए बनाए गए हैं। रिसोर्स पर्सन इन 12 में छह कोर मॉड्यूल पढ़ाएंगे। इसमें दो से तीन इलेक्टिव मॉड्यूल भी शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 7
Teacher
40 सीटों के लिए 100 से ज्यादा आवेदन
एमडीयू में शुरू होने जा रहे पहले बैच में 40 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए विभिन्न विवि से 100 से ज्यादा आवेदन आए हैं। इनमें से एचओडी की अनुमति से भेजे गए आवेदनों को प्राथमिकता देते हुए 40 शिक्षकों को प्रशिक्षण के चुना गया है। शेष को अगले बैच में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
6 of 7
teacher
एफडीसी के लिए मंजूर हुए 4.50 करोड़ रुपये
फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम के लिए एमडीयू कैंपस में बनेगा फैकल्टी डवलपमेंट सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए साढ़े चार करोड़ रुपये मंजूर हुआ है। इसमें से साढ़े तीन करोड़ रुपये भवन निर्माण व शेष अन्य खर्च के लिए रहेगा। विवि प्रशासन सेंटर के लिए जगह तलाश रहा है। फिलहाल यह प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वराज सदन के सभागार में चलेगा।
शिक्षकों का हुनर निखारने व विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के उद्देश्य से सरकार ने फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम शुरू किया है। एफडीसी के तहत बैच बनाकर विवि देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में आने वाले नए शिक्षकों को सौ घंटे का प्रशिक्षण देगा। इस दौरान विद्यार्थियों को पढ़ाने का तरीका व उन्हें शिक्षा से लाभांवित करने की जानकारी दी जाएगी। - डॉ. एके राजन, डीन एकेडमिक अफेयर्स, एमडीयू