पहलवानों के बाद हॉकी इंडिया का ये स्टार खिलाड़ी भी शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। तारीख तय हो गई है, जानिए कौन है इनकी दुल्हनिया।
विज्ञापन
2 of 6
इंडियन हॉकी टीम प्लेयर मनदीप आंतिल
इंडियन हॉकी टीम के कैप्टन रह चुके मनदीप आंतिल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रविवार को सोनीपत में बहालगढ़ रोड स्थित एक होटल में उनकी सगाई हुई। मनदीप ने बताया कि उनकी शादी परिवार वालों की रजामंदी से हुई। उनकी मंगेतर मोनिका केंद्रीय विद्यायल की जूनियर विंग के लिए चुनी जा चुकी है। अब वे दोनों 19 अप्रैल को सात परिणय सूत्र में बंध जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 6
इंडियन हॉकी टीम प्लेयर मनदीप आंतिल
मनदीप ने बताया कि मोनिका उनकी भाभी की दूर की एक रिश्तेदारी में से हैं। 26 वर्षीय मोनिका सोनीपत जिले के गांव रतनगढ़ के संभ्रांत परिवार से संबंध रखती हैं। वह बीटेक कर चुकी हैं। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा और केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा भी क्लियर कर चुकी हैं। उनके पिता सुरेंद्र सिंह दहिया दिल्ली के बख्तावरपुर में एक सीनियर सेकंडरी स्कूल में प्रिंसिपल हैं।
4 of 6
इंडियन हॉकी टीम प्लेयर मनदीप आंतिल
सोनीपत जिले के गांव कुराड़ इब्राहिमपुर के रहने वाले करीब 29 वर्षीय मनदीप आंतिल भारतीय हॉकी टीम के कैप्टन रह चुके हैं। वह साल 2008 से ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉर्पोरेशन में एग्जेक्यूटिव ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं और इसी संस्थान की तरफ से हॉकी खेलते हैं। मनदीप सात भाइयों में सबसे छोटे हैं। उनके दो बड़े भाई प्रदीप और संदीप आंतिल भी हॉकी प्लेयर हैं।
विज्ञापन
5 of 6
इंडियन हॉकी टीम प्लेयर मनदीप आंतिल
मनदीप ने उन्हीं के नक्शेकदम पर चलते हुए मनदीप ने 2007 में सोनीपत के सीआजैड स्कूल से हॉकी खेलना शुरू किया था। मनदीप कई बार सुल्तान अजलान शाह हॉकी कप में खेल चुके हैं। 2008 में हैदराबाद में हुई साउथ एशियन गेम्स में उन्होंने गोल्ड मैडल हासिल किया। 2012 में ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया।
मनदीप ने 2016 में आयोजित साउथ एशियन गेम्स में उन्होंने इंडियन हॉकी टीम की कप्तानी करते हुए सिल्वर मैडल हासिल किया। इसके अलावा 2013, 2014 और 2015 में हॉकी इंडियन लीग में उड़ीसी की कलिंगा लांसर टीम में खेले। 2017 में दिल्ली की टीम में उन्होंने अपना अहम योगदान दिया।