टीम इंडिया हॉकी के पूर्व कप्तान सरदार सिंह ने संन्यास लेकर सबको हैरत में डाल दिया, पर उन्होंने ऐसा क्यों किया और अब वे आगे क्या करेंगे, दो सच सामने आए हैं जानिए।
विज्ञापन
2 of 9
सरदार सिंह
32 साल के सरदार सिंह ने 12 सितंबर दिन बुधवार को हॉकी से संन्यास की घोषणा कर दी। 12 साल हॉकी खेलने वाले इस खिलाड़ी ने एशियाई खेलों में निराशाजनक प्रदर्शन के चलते यह फैसला लिया, जबकि उन्होंने कहा था कि अभी उनमें काफी हॉकी बाकी है और वे टोक्यो ओलंपिक खेलना चाहते हैं।
विज्ञापन
3 of 9
सरदार सिंह
ऐसे में सरदार सिंह का संन्यास लेने का फैसला हैरान करने वाला है, पर वे इससे खुश हैं। कोच हरेंद्र सिंह उनके इस फैसले के बारे में सूचना दी, पर यह भी बताया कि वे घरेलू टूर्नामेंट खेलते रहेंगे। वहीं देश के लिए भावी हॉकी प्लेयर तैयार करेंगे। यानी सरदार सिंह शायद हॉकी एकेडमी खोलने की सोच रहे हैं।
4 of 9
sardar singh
वहीं सरदार सिंह पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। उनका गाना गल्ला कारियां बहुत जल्दी रिलीज होने वाला है। यह गाना सुक्खा वडाली ने लिखा है और जयदेव कुमार ने इसका म्यूजिक दिया है। यह सरदार सिंह की नई पारी है और उनके चाहने वालों के लिए एक सरप्राइज भी।
विज्ञापन
5 of 9
सरदार सिंह
सरदार सिंह का जन्म 15 जुलाई 1986 को हरियाणा के सिरसा जिले के गांव रानियां में हुआ था। पिता का नाम गुरनाम सिंह व माता का नाम जसवीर कौर है। सरदार सिंह हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर कार्यरत हैं। अपनी ड्यूटी करते हुए भी उन्होंने लगातार हॉकी खेली है।
विज्ञापन
6 of 9
सरदार सिंह
सरदार ने भारत के लिए सीनियर टीम में पदार्पण पाकिस्तान के खिलाफ 2006 में किया था। 32 वर्ष के इस खिलाड़ी ने देश के लिए 350 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और 16 गोल किए। 2008 से लेकर 2016 तक 8 वर्षों तक राष्ट्रीय टीम की कप्तानी भी संभाली। वर्ष 2008 सुल्तान अजलन शाह कप में टीम की अगुवाई के दौरान वह भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बने थे।
विज्ञापन
7 of 9
सरदार सिंह
2012 में सरदार सिंह को अर्जुन पुरस्कार, 2015 में पद्म श्री और 2017 में खेल रत्न अवार्ड से नवाजा गया। उन्होंने दो बार ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया। गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों की टीम से बाहर किये जाने के बाद इस खिलाड़ी ने अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत की और चैम्पियंस ट्राफी के लिए शानदार वापसी की, जिसमें भारतीय टीम ने रजत पदक जीता।
8 of 9
सरदार सिंह
हॉकी इंडिया लीग के पहले संस्करण में सरदार सिंह सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। इस सीजन में सरदार सिंह को उनकी टीम ने सबसे ज्यादा 42.49 रुपये खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया था। साल 2012 के समर ओलंपिक में सरदार सिंह के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था। इस मेगा टूर्नामेंट में वह मैन ऑफ द टूर्नामेंट भी बने थे।
सरदार ने ट्वीट कर कहा कि जी हां, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय हॉकी को अलविदा कहने का फैसला ले लिया है। उन्होंने अपने करिअर में काफी हॉकी खेली। 12 साल काफी लंबा समय होता है और अब भविष्य की पौध की जिम्मेदारी संभालने की बारी है। यह फैसला परिवार, दोस्तों और हॉकी इंडिया से सलाह लेने के बाद लिया है।