हॉकी से संन्यास ले चुके सरदार सिंह की प्रेम कहानी फेसबुक पर शुरू हुई थी। लड़की ने खुलेआम और पहले अपने प्यार का इजहार किया और फिर...पढ़ें इनकी लव स्टोरी।
विज्ञापन
2 of 7
sardar singh
मामला, अगस्त 2014 का है। सरदारा सिंह ने खुद बताया था कि 'मैं अपने फेसबुक के मैसेजेस पढ़ रहा था, तभी मैंने एक मेसेज में लिखा देखा, 'सरदारा सिंह तुम एक महान खिलाड़ी हो, आईलवयू (Sardar Singh you are a great player, I love you)' ये मेसेज किसी युवती का था'। सरदारा ने इस मेसेज पर कोई नोटिस नहीं लिया, क्योंकि फैन्स के इस तरह के मेसेजेस आते रहते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
सरदार सिंह
सरदार सिंह ने खुद बताया कि युवती के मैसेज आगे भी आने लगे। कई मैसेज के बाद सरदारा सिंह ने उनसे पूछा कि वो कहां की हैं और क्या करती हैं। इस पर युवती ने सरदारा को बताया, 'मैं लंदन से हूं और इंग्लैंड की अंडर-19 हॉकी टीम के लिए खेल चुकी हूं। मैं सिख हूं।' सरदारा ने लंदन ओलंपिक में युवती से मिलने का फैसला किया, लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। हालांकि दोनों के बीच मैसेजेस, ई-मेल और फोन कॉल्स होते रहे।
4 of 7
सरदार सिंह
हरियाणा के उप पुलिस अधीक्षक सरदारा सिंह अपनी प्रेमिका से मिलने लंदन पहुंच गए। युवती से मिलने के बाद सरदारा वापस लौटे तो उन्होंने माता-पिता को इस बारे में बताया। परिवारवालों ने भी अपनी रजामंदी दे दी। युवती मूल रूप से हरियाणा के सिरसा में रहने वाली है। दोनों परिवार चाहते थे कि जल्द से जल्द इनकी शादी हो लेकिन सरदारा और उनकी मंगेतर चाहते थे कि शादी सन 2016 के ओलंपिक के बाद हो तो बेहतर है।
विज्ञापन
5 of 7
सरदार सिंह
इससे पहले ही युवती ने लुधियाना के कुंबकलां थाने में सरदार सिंह पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस कमिशनर को दी शिकायत में ब्रिटिश युवती ने बताया कि वो सरदारा सिंह से लंदन ओलंपिक के दौरान मिली थी। बाद में सगाई कर वे साथ रहने लगे। उसने आरोप लगाया था कि सरदार सिंह ने उसका शारीरिक शोषण करने के बाद शादी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
6 of 7
सरदार सिंह
2015 में वह प्रेग्नेंट हुई। सरदारा सिंह ने उसे एबॉर्शन के लिए भी ब्लैकमेल किया। उसने कहा कि सरदार ने उसके साथ लुधियाना और पंचकूला में रेप किया। इस मामले में उस वक्त सीपी रहे परमराज सिंह उमरानंगल ने एडीसीपी सतबीर अटवाल और तत्कालीन एसीपी गुरप्रीत पुरेवाल की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई थी, जिसने केस की जांच करते हुए रिपोर्ट दी। जिसके आधार पर मई 2016 में सरदार को मामले में क्लीन चिट मिल गई थी।
पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख ने जानदाकरी देते हुए बताया कि एसआईटी की जांच में सरदार के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है। इस कारण कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करते हुए सरदार को क्लीन चिट दे दी गई है। लड़की का आरोप था कि सरदार सिंह ने उसके साथ लुधियाना के अलावा पंचकूला में भी रेप करने की कोशिश की थी, पर वह साबित नहीं हो पाया। वह लुधियाना में सरदार के साथ रहने का कोई सबूत नहीं पेश कर सकी।