फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया साल शुरू होते ही रसोई गैस सिलेंडर सस्ता हुआ, जानिए नई कीमतें

Mon, 15 Jan 2018 07:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
एलपीजी सिलेंडर
नए साल पर रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी। दरअसल, एलपीजी सिलेंडर सस्ता हो गया है और नई दरें एक जनवरी से लागू होंगी।
विज्ञापन

2 of 6
LPG Gas Cylinder
सिलेंडर की दरों में बदलाव के तहत अब 14.2 किलो वाले गैर रियायती सिलेंडर की कीमत 822.50 रुपये से घटकर 818.00 रुपये हो गई है। इसी तरह से 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत भी 1451.00 से घटकर 1447.00 हो गई है।
विज्ञापन

3 of 6
LPG Gas Cylinder
ऐसे में दोनों तरह के सिलेंडर के दाम चार रुपये कम हो गए हैं। वहीं जनवरी महीने में प्रति सिलेंडर कैश सब्सिडी 320 रुपये मिलेगी। दिसंबर 2017 में यह राशि 325.61 रुपये थी। इस तरह से सब्सिडी में भी 4.61 रुपये की कमी आई है।

4 of 6
LPG Gas Cylinder - फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर, अब लोग फेसबुक और ट्विटर से भी सिलेंडर की बुकिंग करा सकते हैं। फिलहाल यह सुविधा इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) की ओर से शुरू की गयी है। फेसबुक पर ​बुकिंग करने के साथ ही तीन बुकिंग की हिस्ट्री भी देख सकेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
रसोई गैस सिलेंडर
बुकिंग कराने के लिए फेसबुक अकाउंट लॉगइन करें। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारिक पेज (@indianoilcorplimited) पर जायें। पेज पर ऊपर दाईं तरफ बुक नाउ का बटन पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
LPG Gas Cylinder - फोटो : अमर उजाला
क्लिक करते ही एक एक नया वेब पेज खुलेगा। यहां पर आपसे गैस कनेक्शन की आईडी मांगी जाएगी। उसे फिल करें और बुक नाउ पर क्लिक करें। बुकिंग हो जाएगी और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज आ जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें