WWE जैसा नजारा था और रिंग में पहलवान देखते ही देखते एक दूसरे पर टूट पड़े। जमकर कुर्सियां-मेज चलीं। खिलाड़ी एक दूसरे के जान के प्यासे थे। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 5
एमडीयू रोहतक में इंडियन एक्सट्रीम रेसलिंग
- फोटो : अमर उजाला
मौका था अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस समारोह पर इंडियन एक्सट्रीम रेसलिंग का। रोहतक स्थित एमडीयू में यह पहली बार हुआ होगा कि खिलाड़ी एक दूसरे के जान के प्यासे नजर आए। दरअसल, मंगलवार को एमडीयू के इतिहास में पहली बार डब्ल्यूडब्ल्यूई की तर्ज पर इंडियन एक्सट्रीम रेसलिंग (आईएक्सडब्ल्यू) की रियल फाइट कराई गई।
विज्ञापन
3 of 5
एमडीयू रोहतक में इंडियन एक्सट्रीम रेसलिंग
- फोटो : अमर उजाला
आईएक्सडब्ल्यू की पहली फाइट वन मैन हुई। इसमें फाइटर रॉकी और पंजाब के रेसलर दिलावर के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। कड़े मुकाबले के बीच रॉकी ने जीत हासिल की। दूसरी फाइट चार फाइटर्स के बीच हुई। डैनी, मास्कमैन और रेंज, फ्लैस के बीच यह फाइट खेली गई। इसमें डैनी ने तीनों फाइटर्स को धूल चटाई।
4 of 5
एमडीयू रोहतक में इंडियन एक्सट्रीम रेसलिंग
- फोटो : अमर उजाला
तीसरी फाइट में जैक-आरडीएक्स और एमडीयू के फाइटर प्रशांत-नील के बीच मुकाबले हुए। कांटे की टक्कर के मुकाबले में प्रशांत और नील ने फाइट जीती। रोमांच से भरपूर रियल फाइट में जैसे ही फाइटर एक-दूसरे पर वार करते वहां पर मौजूद लड़के और लड़कियां भी उनका हौसला अफजाई के लिए हुटिंग करते रहे। इस पल को हर कोई अपने मोबाइल में कैद करना चाहता था।
एमडीयू रोहतक में इंडियन एक्सट्रीम रेसलिंग
- फोटो : अमर उजाला
दर्शकों के उत्साह का आलम यह था कि उन्हें रिंग से दूर रखने के लिए आयोजकों को सिक्योरिटी की मदद लेनी पड़ी। जिम्नेजियम में हद से ज्यादा भीड़ होने के कारण वहां पर उमस बन गई। गौरतलब है कि इस हाल को वातानुकुलित किया जा रहा है। मंगलवार को ट्रायल के तौर पर इसे शुरू कर दिया गया, लेकिन शुरुआती दौर टेक्निकल खामियों के कारण लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा।