फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया के इस धाकड़ क्रिकेटर ने खोले टीम के अंदरूनी राज, बताया किसके खिलाफ हैं

Wed, 31 Jan 2018 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
क्रिकेटर टीम इंडिया
देश के एक धाकड़ क्रिकेटर ने टीम इंडिया के कई अंदरूनी राज खोले। साथ ही बताया कि वे किस बात के खिलाफ हैं, पढ़ें स्पेशल इंटरव्यू।
विज्ञापन

2 of 8
कपिल देव
अपने समय के दिग्गज आलराउंडर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का कहना है कि विश्व क्रिकेट के मौजूदा दौर में भारतीय गेंदबाजों ने अपनी धाक जमा रखी है। मौजूदा समय में गेंदबाजों की भूमिका में काफी बदलाव आया है। जबकि उनके दौर में गेंदबाज को सिर्फ गेंदबाजी के लिए टीम में रखा जाता था। खेल के तरीके और प्रारूपों में बदलाव की वजह से आज किसी भी टीम के लिए गेंदबाजों का रोल महज गेंदबाजी तक ही सीमित नहीं है।
विज्ञापन

3 of 8
कपिल देव
कपिल देव के अनुसार, यह सच है कि एक गेंदबाज मौका मिलने पर बल्लेबाज तो बन सकता है, लेकिन एक बल्लेबाज के लिए गेंदबाज बनना मुश्किल है। वे सोमवार को चंडीगढ़ में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के सिलसिले में प्रेस क्लब पहुंचे। इस दौरान कपिल देव ने कहा कि चंडीगढ़ उनका अपना शहर है। यहां आना मुझे हर बार एक अलग अहसास कराता है।

4 of 8
कपिल देव
क्रिकेट एकेडमी खोलने इरादा नहीं
देश के दिग्गिज क्रिकेटरों की तरह क्रिकेट अकादमी खोलने के प्रश्न पर कपिल देव ने कहा कि बच्चों से पैसे लेकर क्रिकेट सिखाना उनके अपने सिद्धांत के खिलाफ है। वे इस बात के सख्त खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि जब हम चंडीगढ़ से निकले, तो कई तरह की सुविधाओं का अभाव था। हमारे बाद इस शहर ने कई खिलाड़ी देश को दिए।
विज्ञापन

5 of 8
kapil dev
टीम के गेंदबाजी कोच बनने पर बोले
कपिल देव ने भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच बनने के बारे में पूछने पर कहा कि ...अभी बिल्कुल नहीं। जो कर रहा हूं, उसी में खुश हूं। वह सिर्फ इतना चाहते हैं कि दुनिया उन्हें गेंदबाज के तौर पर याद रखे। उन्होंने पहला मैच भी बतौर गेंदबाज खेला था और आखिरी मैच भी गेंदबाज के तौर पर ही खेला। युवा अच्छा कर रहे है, जरूरत पड़ने पर मेरा अनुभव हमेशा उनके साथ है।
विज्ञापन

6 of 8
कपिल देव - फोटो : getty
भुवनेश्वर और पांड्या शानदार
कपिल देव ने कहा कि इस समय भारतीय टीम में खास तौर से भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पांड्या शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। यह दोनों गेंदबाज किसी भी देश केबल्लेबाजी क्रम की हालत खस्ता करने का माद्दा रखते हैं। मौजूदा भारतीय टीम केलिए कपिल का कहना है कि टीम युवा खिलाड़ियों से लैस है।
विज्ञापन

7 of 8
कपिल देव - फोटो : Cricket Country
अभी फिल्म या टीम में जिम्मेदारी को ना
देश के उम्दा खिलाड़ियों पर फिल्म बनने के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर कपिल ने कहा कि उन पर भी फिल्म बनाने को लेकर अब तक कई प्रोड्यूसर उनसे संपर्क कर चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने सभी को इंकार ही किया है। हालांकि भविष्य में यदि इस मामले में कुछ अच्छा लगा तो विचार जरूर करेंगे।
विज्ञापन

8 of 8
एमएस धोनी और कपिल देव - फोटो : twitter
एसोसिएशन के सवाल पर कन्नी काट गए पूर्व कप्तान
चंडीगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन को संभालने की बात पर कपिल देव ने यह कहकर कन्नी काट ली कि बीसीसीआई में भी बहुत से अधिकारी ऐसे हैं, जो क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। बावजूद इसके बीसीसीआई की स्थिति बेहतर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें