दुनिया के किसी भी कोने में मैच हो। वन डे हो, टेस्ट हो या आईपीएल के मैच हों, ये शख्स आपको हर मैच में दिखाई दे जाएगा। जानिए इनके बारे में सब कुछ?
विज्ञापन
2 of 8
इंडियन बॉल ब्वॉय धर्मवीर पाल
धर्मवीर पाल, दिव्यांग हैं लेकिन क्रिकेट का जनून इतना कि धर्मवीर वर्ल्ड क्रिकेटरों में अपनी पहचान कायम कर चुके हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच मोहाली में खेले जाने वाले टेस्ट मैच के लिए धर्मवीर शुक्रवार को पीसीए स्टेडियम पहुंचे। वह यहां पर मैदान के पास बाउंड्री पर गेंद को पकड़ते हुए दिखाई देंगे।
आजकल वे भारत और इंगलैंड के बीच चल रहे टेस्ट मैच के लिए मोहाली आए हुए हैं। जहां रिपोर्टर से उनकी खास बातचीत हुई।
विज्ञापन
3 of 8
इंडियन बॉल ब्वॉय धर्मवीर पाल
धोनी, युवराज सिंह, विराट कोहली हों या फिर आस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज के जाने माने क्रिकेटर्स, धर्मवीर सभी कीआंखों के तारे हैं। वे विदेशों में आयोजित वर्ल्ड कप के मैचों में बालब्वॅाय के रूप में जा चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि यहां पर जाने के लिए भारतीय क्रिकेटर्स और देश के क्रिकेट एसोसिएशन इनकी मदद करती है।
4 of 8
इंडियन बॉल ब्वॉय धर्मवीर पाल
मूल रूप से मध्य प्रदेश के पीपस्या गांव के रहने वाले 23 वर्षीय धर्मवीर तीन भाई बहनों में वह सबसे बड़े हैं। इनके पिता खेतीबाड़ी से घर कर काम चलाते हैं। धर्मवीर जब आठ साल के थे तो बुखार के कारण पोलियो से ग्रस्त हो गए और नतीजन अपने पांव पर खड़े नहीं हो सकते। इसके बावजूद हौसला नहीं हारे। क्रिकेट का शौक था मेहनत की और मध्य प्रदेश हैंडीकैप्ड क्रिकेट के कप्तान बन गए।
विज्ञापन
5 of 8
इंडियन बॉल ब्वॉय धर्मवीर पाल
धर्मवीर ने बताया कि ‘2004 में पीसीए स्टेडियम मोहाली में भारत- श्रीलंका के बीच वनडे मैच था। मैं यहां पहुंच गया। टीमें अंदर अभ्यास कर रही थीं और मैं बाहर इंतजार कर रहा था। तभी यहां से एक अधिकारी आए। उन्होंने ही मुझे अंदर भेजा। तब लाइन पर जे भी बाल आती थी मैं उठाकर वापस खिलाड़ी को देता था। यहीं से मेरे बालब्वॉय बनने का सफर शुरू हुआ और जो आज तक चल रहा हैं।
विज्ञापन
6 of 8
इंडियन बॉल ब्वॉय धर्मवीर पाल
धर्मवीर ने बताया कि इतने साल क्रिकेट में बालब्वॉय बनने के चलते आज देश ही नही विदेशों के नामी क्रिकेटर मुझे जानते है और काफी इज्जत देते हैं। धर्मवीर ने बताया कि 2007 में वेस्ट इंडीज में आयोजित वर्ल्ड कप और वर्ष 2009 मे साउथ अफ्रीका में आईपीएल में वह भारतीय क्रिकेटरों और प्रिटी जिंटा के कारण शिरकत कर चुके हैं।
विज्ञापन
7 of 8
इंडियन बॉल ब्वॉय धर्मवीर पाल
धर्मवीर पाल बताते हैं कि टीम के कई बड़े खिलाड़ियों जैसे धोनी, भज्जी, युवी, रैना सभी ने उनकी काफी मदद की। भारतीय टीम का मैच देश में हो या विदेश में उनके मैच देखने का इंतजाम हो ही जाता है। जरूरत पड़ने पर उनके लिए फ्लाइट की व्यवस्था भी कराई जाती है। धर्मवीर 2007 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का सपोर्ट करने वेस्ट इंडीज भी गए थे।
इतना ही नहीं धर्मवीर ने टीम इंडिया के साथ रहते हुए अंग्रेजी बोलना भी सीख लिया। उन्होंने बताया कि युवराज ने उन्हें अंग्रेजी अखबार पढ़ने की सलाह दी थी। धर्मवीर बेंगलुरु से भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के लिए मोहाली पहुंचे हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि भारत ही यह वर्ल्ड कप जीतेगा। धर्मवीर का कहना है कि वह जीवन भर भारतीय टीम का इसी तरह से सपोर्ट करते रहेंगे।