रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोग उस समय हक्के बक्के रह गए, जब कुछ युवकों ने धक्का देकर एक बोगी को ट्रेन के साथ जोड़ दिया। तस्वीरों में देखिए ये कारनामा।
विज्ञापन
2 of 5
युवकों ने धक्का मारकर ट्रेन से जोड़ दी बोगी,
जो पंजाब में पठानकोट रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे 54614 पैसेंजर ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पहुंची। कुछ देर रुकने के बाद ट्रेन अमृतसर के लिए रवाना तो लिंक टूटने के कारण ट्रेन की आखिरी बोगी पीछे ही छूट गई, जबकि ट्रेन का बाकी हिस्सा इंजन के साथ प्लेटफार्म से आगे बढ़ गया।
विज्ञापन
3 of 5
युवकों ने धक्का मारकर ट्रेन से जोड़ दी बोगी,
यह देखकर यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। अनहोनी की आशंका पर ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी तो बोगी के छूटने का पता चला। इससे पहले की ड्राइवर कुछ करता, ट्रेन में सवार एनसीसी के कैडेट्स बोगी को धक्का देने लगे। उन्हें देखकर अन्य यात्री भी उतर आए और उन सभी ने बोगी को धक्का मार मारकर बोगी से जोड़ दिया।
4 of 5
रेलवे स्टेशन
मामला तो संभल गया, लेकिन ट्रेन एक घंटा लेट हो गई। वहीं अब स्टेशन मास्टर और अफसरों को यह खबर मिली तो वे मौके पर पहुंचे। तब तक बोगी ट्रेन से जुड़ चुकी थी और यात्री वापिस ट्रेन में चढ़ चुके थे। गार्ड ने ट्रेन को रवाना होने के लिए हरी झंडी भी दिखा दी कि अफसरों ने चेक करने को रोक लिया और ट्रेन लेट हो गई।
वहीं मामले में स्टेशन सुपरिंटेंडेंट (एसएस) सीआर मीना का कहना है कि बोगी को यात्रियों ने धक्का मारकर ट्रेन से जोड़ा, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। बोगी छूटी कैसे, इस संबंध में शटिंग स्टाफ से बातचीत की जाएगी।