फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बॉक्सर के खिलाफ आसां नहीं विजेंद्र की प्रोफेशनल फाइट

Sat, 19 Dec 2015 04:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
प्रोफेशनल करियर में लगातार दो मुकाबले जीत चुके भिवानी के बॉक्सर विजेंद्र आज बुल्गारिया के सामेत ह्यूसीनोव के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेंगे। देखिए, तैयारियां।
विज्ञापन

इस बॉक्सर के खिलाफ आसां नहीं विजेंद्र की प्रोफेशनल फाइट

2 of 5
बॉक्सर विजेंद्र ने अक्टूबर में अपने पहले मुकाबले में सोनी विटिंग को हराया था, जबकि गत माह डीन गिलेन को एकतरफा मुकाबले में पहले ही राउंड में पराजित किया था। ह्यूसीनोव के खिलाफ भी उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
विज्ञापन

इस बॉक्सर के खिलाफ आसां नहीं विजेंद्र की प्रोफेशनल फाइट

3 of 5
मुकाबले से पहले ही बुल्गारिया के बॉक्सर सामेत ह्यूसीनोव ने विजेंद्र को चैलेंज किया है कि विजेन्दर ने दो मुकाबले ही खेले हैं, वह मेरी मुक्केबाजी से परिचित नहीं है। मैं उनके लिए सबसे खतरनाक प्रतिद्वंद्वी हूं और शुरुआती राउंड में ही हराने के लिए तैयार हूं।

इस बॉक्सर के खिलाफ आसां नहीं विजेंद्र की प्रोफेशनल फाइट

4 of 5
भिवानी के बॉक्सर विजेंद्र ने कहा कि वे जानते हैं कि सामेत ने उनके बारे में बहुत कुछ बोला है, लेकिन वे सिर्फ इतना ही कहना चाहेंगे कि शनिवार को होने वाले मुकाबले को लेकर वह बहुत उत्साहित हैं और दर्शकों के लिए यह मुकाबला बहुत ही रोचक होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बॉक्सर के खिलाफ आसां नहीं विजेंद्र की प्रोफेशनल फाइट

5 of 5
मैन्चेस्टर एरीना में आज होने वाले मुकाबले को लेकर भिवानी में बहुत उत्सुकता का माहौल है। इलाके के लोगों ने उम्मीद जताई कि विजेंद्र ये मुकाबला जरूर जीतेंगे और जीत की हैट्रिक लगाएंगे। विजेंदर का ये तीसरा मुकाबला है। विजेंदर इसमें 6 राउंड तक जीत के लिए संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें