फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी ट्रक में विस्फोट होता तो...खत्म हो जाता शहर

Wed, 22 Apr 2015 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली
विज्ञापन
1 of 8
विस्फोटक से भरे आर्मी के ट्रक ने स्कूल की दीवार तोड़ डाली। अगर ट्रक में विस्फोट हो जाता तो न केवल स्कूल, बल्कि पूरा शहर खत्म हो जाता। तस्वीरों में देखिए पूरा हादसा।
विज्ञापन

आर्मी ट्रक में विस्फोट होता तो...खत्म हो जाता शहर

2 of 8
हादसा हरियाणा के सिरसा जिले के शहर डबवाली में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 54 पर हुआ। स्कूल लगा था। करीब 500 स्टूडेंट्स स्कूल में मौजूद थे। अचानक किसी चीज के टकराने की जोरदार आवाज हुई। सभी दौड़े आए और देखा की आर्मी का एक ट्रक स्कूल की दीवार तोड़कर मिड डे मील बनाने वाली रसोई में घुस गया।
विज्ञापन

आर्मी ट्रक में विस्फोट होता तो...खत्म हो जाता शहर

3 of 8
आर्मी के इस ट्रक में 5 टन विस्फोटक लदा था। टक्कर इतनी जबदस्त थी कि स्कूल में अफरातफरी मच गई। अगर विस्फोट हो जाता तो... सोचते हुए ट्रक के ड्राइवर डर के मारे बेहोश हो गए।

आर्मी ट्रक में विस्फोट होता तो...खत्म हो जाता शहर

4 of 8
हादसे के वक्त ट्रक सड़क पर खड़ी कार को भी 80 फीट तक घसीटते हुए ले गया। ट्रक की चपेट में आने से अबूबशहर निवासी टेलर नरेश कुमार भी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए डबवाली के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया।
विज्ञापन

आर्मी ट्रक में विस्फोट होता तो...खत्म हो जाता शहर

5 of 8
गमनीत रही ‌कि ट्रक के पीछे ही सेना के अन्य ट्रक आ रहे थे। वे तुंरत मौके पर पहुंचे और ट्रक में लदे विस्फोटक को दूसरे ट्रक में लदवाया।
विज्ञापन

आर्मी ट्रक में विस्फोट होता तो...खत्म हो जाता शहर

6 of 8
ट्रक के ड्राइवर्स को फर्स्ट ऐड देते हुए होश में लाया गया। पूछताछ किए जाने पर पता चला कि ट्रक के पॉवर स्टेयरिंग जाम हो गए थे। इस कारण संतुलन बिगड़ गया और यह भयावह हादसा हो गया।
विज्ञापन

आर्मी ट्रक में विस्फोट होता तो...खत्म हो जाता शहर

7 of 8
बताया जा रहा है कि सेना के वाहनों का काफिला अंबाला कैंट से सूरतगढ़ इलाके स्थित महाजन फील्ड फायरिंग रेज जा रहा था। सेना का दल एक माह की ट्रेनिंग के लिए अंबाला कैंट से सूरतगढ़ (राजस्थान) की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के लिए रवाना हुआ था। बठिंडा में रात्रि विश्राम के बाद दल सूरतगढ़ को रवाना हुआ था।
विज्ञापन

आर्मी ट्रक में विस्फोट होता तो...खत्म हो जाता शहर

8 of 8
हादसे के करीब दो घंटे बाद एएससी बटालियन के लेफ्टिनेंट कर्नल एचएस वालिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की सूचना नहीं देने पर मौके पर मौजूद सेना के जवानों को लताड़ लगाई। कार चालक को हुए नुकसान की भरपाई ट्रक चालक ने अपनी जेब से की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें