पुलिस ने ट्राईसिटी में सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह 6 हजार में लड़कियों की सप्लाई करते थे। तस्वीरों में देखिए मामला।
विज्ञापन
सेक्स रैकेट: '3 लड़कियों में से कोई चुन लो, नाइट 6 हजार'
2 of 7
पंजाब के डेराबस्सी पुलिस ने ट्राईसिटी में सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने फर्जी ग्राहक बन कर दलाल से सौदा तय किया। जो पुलिस के जाल में फंस गया। सौदा तय होने के बाद दलाल तीन लड़कियों को लेकर डेराबस्सी पहुंच गया।
विज्ञापन
सेक्स रैकेट: '3 लड़कियों में से कोई चुन लो, नाइट 6 हजार'
3 of 7
पुलिस ने छह हजार में एक लड़की का सौदा तय करने के बाद आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने काबू किए गए दलाल से नगदी भी बरामद की है। गिरफ्तार की गई लड़कियां 25 से 26 साल के बीच उम्र की है।
सेक्स रैकेट: '3 लड़कियों में से कोई चुन लो, नाइट 6 हजार'
4 of 7
मामले की जानकारी देते थाना प्रभारी तरलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस को क्षेत्र में देह व्यापार का धंधा चला रहे दलाल के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर एएसआई अनुप सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने एक टीम बनाई। जिसने फर्जी ग्राहक बनकर दलाल से संपर्क किया।
विज्ञापन
सेक्स रैकेट: '3 लड़कियों में से कोई चुन लो, नाइट 6 हजार'
5 of 7
दलाल पुलिस के जाल में फंस गया व डेराबस्सी में तीन लड़कियों को लेकर पहुंच गया। पुलिस ने तीन लड़कियों में एक लड़की को पसंद किया। दलाल से एक लड़की का एक रात का छह हजार रुपए में सौदा तय हुआ। सौदा तय होने के बाद पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर दलाल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सेक्स रैकेट: '3 लड़कियों में से कोई चुन लो, नाइट 6 हजार'
6 of 7
थाना प्रभारी ने बताया कि दलाल की पहचान गुरमीत सिंह उर्फ गोरा पुत्र जोगिंद्र सिंह निवासी गली नंबर 4 मकान नंबर 19 न्यू गुरनाम नगर अमृतसर के रुप में हुई है। पुलिस ने धंधे में शामिल लड़कियों की पहचान जिला आजमगढ़ यूपी, मलेरकोटला रोड गांव गिल जिला लुधियाना और सुलतान विंड रोड अमृतसर की है।
सेक्स रैकेट: '3 लड़कियों में से कोई चुन लो, नाइट 6 हजार'
7 of 7
सभी इन दिनों 36/38 शिवालिक सिटी खरड़ में रहते थे। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी गुरमीत सिंह के खिलाफ पहले भी थाना सलेम टाबरी लुधियाना में केस दर्ज है जिसमें वह भगौड़ा है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनको अदालत पेश किया जहां से सभी को ज्यूडिशियल रिमांड पर पटियाला जेल भेज दिया गया।