फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LOC पर शहीद भाई की कसम खाते हुए छोटे भाई ने लिया ऐसा प्रण, सुनकर सब सन्न

Wed, 31 Jan 2018 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
शहीद मनदीप सिंह
पाकिस्तान की गोलीबारी में एलओसी पर शहीद हुए भाई की खसम खाते हुए छोटे भाई ने बड़ा संकल्प ले डाला, जिसे जानकर सभी गांव वाले सन्न रह गए।
विज्ञापन

2 of 5
शहीद मनदीप सिंह
पुंछ सेक्टर की कृष्णा घाटी में फायरिंग में पंजाब के संगरूर जिले के गांव आलमपुर के तेइस वर्षीय नौजवान मनदीप सिंह शहीद हो गए। जवान के शहीद होने की खबर जैसे ही गांव पहुंची तो मातम छा गया। लेकिन शहीद के परिवार और गांव को दुख के साथ पर फख्र भी है कि बेटा देशसेवा करते हुए शहीद हुआ है। छोटे भाई ने भी फौज में भर्ती होकर देशसेवा करने और भाई की मौत का बदला लेने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

3 of 5
शहीद मनदीप सिंह
मनदीप सिंह करीब ढाई साल पहले सिख रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। उनकी ड्यूटी जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर की कृष्णा घाटी में लाइन आफ कंट्रोल के पास थी, जहां भारतीय और पकिस्तान की फौज हमेशा एक दूसरे के सामने डटी रहती है। पकिस्तान इस क्षेत्र में लगातार सीज फायर का उल्लंघन करता रहता है। शनिवार को भी पाकिस्तान ने कृष्णा घाटी में गोलीबारी की। इस गोलीबारी में मनदीप सिंह शहीद हो गए।

4 of 5
ceasefire - फोटो : amar ujala
‘दो दिन पहले किया था बुलेट दिलाने का वादा’
जगदीप ने बताया कि दो दिन पहले ही उसकी भाई मनदीप के साथ बात हुई थी और उसने मनदीप से बुलेट मोटरसाइकिल लेने की बात कही थी। इस पर मनदीप ने कहा था कि वह जल्द उसे मोटरसाइकिल ले देगा, लेकिन क्या पता था कि दो दिन बाद मनदीप के शहीद होने की खबर मिलेगी। मनदीप के ताया निर्मल सिंह ने बताया कि उसकी बहन की सगाई हो चुकी है और मनदीप को फरवरी में छुट्टी पर आकर अपनी बहन की शादी की तैयारी करनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
CEASEFIRE - फोटो : Amar ujala
पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए
वहीं पुंछ सेक्टर में ही ड्यूटी निभा चुके गांव आलमपुर के ही एक पूर्व फौजी राम सिंह ने बताया जिस सेक्टर में मनदीप की तैनाती थी, वहां अकसर पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी की जाती रहती है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को चाहिए कि आए दिन इस तरह की हरकतें करने वाले पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें