सलवार सूट पहनकर रिंग में उतरी और द ग्रेट खली की चेली को पीट दिया था, इस कारनामे ने उसे डब्ल्यूडब्ल्यूई तक पहुंचाया। अब वे 'फर्स्ट लेडीज' बन गई हैं।
विज्ञापन
2 of 12
कविता दलाल
- फोटो : SELF
हरियाणा में जींद जिले के गांव मालवी की रेसलर कविता दलाल को शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने फर्स्ट लेडीज अवॉर्ड से सम्मानित किया। महिला व बाल कल्याण मंत्रालय ने अलग-अलग क्षेत्रों से 112 महिलाओं को सम्मानित किया। इस अवॉर्ड को फर्स्ट लेडीज नाम दिया गया। राष्ट्रपति भवन में इन महिलाओं का सम्मान किया गया। समारोह में महिला व बाल विकास मंत्री मेनका गांधी भी शामिल थीं।
विज्ञापन
3 of 12
wrestler kavita dalal
कविला दलाल के अलावा अवार्ड पाने वालों में बॉलीवुड अदाकारा ऐश्वर्या राय, मंजू (कुली), छवि रजावत (गांव की सरपंच), हर्षिनी कन्हेकर (पहली महिला दमकल कर्मी), सुनालिनी मेनन (एशिया की पहली पेशेवेर महिला कॉफी-टेस्टर) और शतभी बसु (भारत की पहली महिला बार टेंडर) जैसी महिलाओं के नाम भी शामिल रहे। इन्होंने विभिन्न रूढ़ियों को तोड़कर समाज में अपनी विशेष पहचान बनाई।
4 of 12
kavita dalal
हार्ड केडी और द ग्रेटी खली की स्टूडेंट पहलवान 30 वर्षीय कविता दलाल देश की पहली महिला पहलवान हैं, जिन्होंने डब्लूडब्लूई में देश का प्रतिनिधित्व किया। कविता दलाल ने अमेरिका के फ्लोरिडा में 13 व 14 जुलाई को हुए wwe के मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इस इवेंट में दुनिया भर के 32 पहलवानों ने भाग लिया था। यह इवेंट सिंगल एलिमिनेशन पर आधारित था।
विज्ञापन
5 of 12
लेडी खली पहलवान कविता दलाल
कहा जाता है कि कविता रिंग में इतनी फुर्तीली हैं कि एक शेरनी की तरह विपक्षी खिलाड़ी पर टूटती हैं। वह मिनटों में ही फाइट जीतकर बाहर आ जाती हैं। वे रिंग में इतनी मजबूत हैं कि उन्हें हार्ड केडी कहा जाता है। कविता लगातार चार बार सीनियर नेशनल चैंपियन, नेशनल गेम्स में चैंपियन, साउथ एशियन गेम्स में चैंपियन के अलावा वुशु में भी नेशनल और गेम्स चैंपियन रह चुकी हैं।
विज्ञापन
6 of 12
कविता दलाल, रेसलर
कविता दलाल अपने भाई के कहने पर पहलवानी की दुनिया में आई। हुआ यूं कि 13 जून 2016 को कविता दलाल जालंधर में अपने चार साल के बेटे के साथ खली का रेसलिंग शो देखने गई थी। इस शो में पहलवान बुलबुल ने लोगों को खुला चैलेंज दिया। इस चैलेंज को कविता दलाल ने स्वीकार किया और सलवार सूट में होने के बावजूद वे रिंग में उतर गई। उसके बाद ऐसा माहौल बना कि उन्होंने बुलबुल की धुलाई कर दी।
विज्ञापन
7 of 12
कविता दलाल
- फोटो : अमर उजाला
जब बुलबुल की धुलाई की बात द ग्रेट खली तक पहुंची तो उन्होंने कविता दलाल को द ग्रेट खली रिटर्न शो में बुलाया। यहां कविता दलाल ने अमेरिका की रेसलर नटरिया, जिमी जेम व एटीना को करारी शिकस्त देकर खली समेत पूरे देश के लोगों का दिल जीत लिया। अक्टूबर 2016 में उन्होंने हरियाणा के पानीपत में ओपन इंटरनेशनल रेसलिंग चैम्पियनशिप में अमेरिका की दो और एक कनाडा की रेसलर को चित कर दिया।
8 of 12
kavita dalal
कविता दलाल की काबिलियत देखने के बाद खली ने उन्हें ट्रेनिंग देनी शुरू की और डब्ल्यूडब्ल्यूई के लिए तैयार किया, जिसमें उनका सिलेक्शन भी हो चुका है। बता दें कि कविता दलाल हरियाणा के जींद जिले के मालवी गांव निवासी कविता दलाल यूपी के बागपत जनपद के बिजवाड़ा गांव की बहू हैं। 30 साल की कविता दलाल के पिता किसान हैं और वे परिवार में तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटी हैं।
9 of 12
पहलवान कविता दलाल को मिला बिग बॉस सीजन 10 का निमंत्रण
- फोटो : फाइल फोटो
कविता ने जुलाना के सीनियर सेकेंडरी स्कूल से 12वीं की कक्षा पास की। कविता के बड़े भाई संजय ने कविता को वेट लिफ्टिंग के खेल के लिए प्रेरित किया। वर्ष 2002 में कविता ने फरीदाबाद में वेट लिफ्टिंग का प्रशिक्षण लेना शुरू किया। वर्ष 2003 में कविता ने प्रशिक्षण के लिए बरेली साईं हॉस्टल में दाखिला लिया, लेकिन यहां के प्रशिक्षण से कविता संतुष्ट न हो पाईं। साल 2005 में बीए पूरी कर ली।
10 of 12
पहलवान कविता दलाल
- फोटो : फाइल फोटो
पढ़ाई और ट्रेनिंग के बाद 2008 में कविता ने बतौर कॉन्स्टेबल एसएसबी में नौकरी ज्वाइन की। कविता ने नौकरी लगने के बाद साल 2009 में बड़ौत के रहने वाले गौरव से लव मैरिज की है। गौरव भी एसएसबी में कॉन्स्टेबल हैं और वॉलीबॉल के खिलाड़ी हैं। दोनों का एक पांच साल का एक बेटा है। पर कविता ने शादी के बाद भी रेस्लिंग का जुनून नहीं छोड़ा।
11 of 12
पहलवान कविता दलाल
- फोटो : फाइल फोटो
2010 में कविता ने विभाग से कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारी के लिए बाहर से प्रशिक्षण दिलाने की गुहार लगाई, लेकिन विभाग की तरफ से उसे कोई सहयोग नहीं मिला। इससे निराश होकर कविता ने नौकरी से त्यागपत्र दे दिया और कविता यूपी स्थित अपनी ससुराल में रहने लगीं। पति गौरव ने कविता को फिर से खेलों के लिए प्रेरित किया। पति से मिले सहयोग के बाद कविता ने फिर से वेटलिफ्टिंग में अपना अभ्यास शुरू कर दिया।
पहलवानी की गुर सिखने को कविता दिन में आठ घंटे अभ्यास करती हैं। रिंग में उतरने से पहले जिम और एक्सरसाइज करती हैं। इसके बाद सुबह और शाम को दो से तीन घंटे खली की निगरानी में रिंग में अभ्यास करती हैं। कविता ने अपनी पहली फाइट में नेशनल रेसलर बुलबुल को रिंग में चित कर दिया। कविता की इस फाइट का एक विडियो कई दिनों तक सोशल मीडिया पर भी छाया रहा।