फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में भर्ती के लिए रैली, पूरी करनी होंगी ये शर्तें देखिए और तैयारी कीजिए

Fri, 21 Jul 2017 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
indian army recruitment - फोटो : amarujala
युवाओं के लिए भारतीय सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका। रैली होने जा रही है, लेकिन इस बार कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी। शेड्यूल देखिए और तैयारी कीजिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
सेना में भर्ती के लिए उत्साह बढ़ा - फोटो : अमर उजाला
23 जुलाई से शुरू होने वाली सेना भर्ती में चार जिलों के युवा दमखम दिखाएंगे। राजीव गांधी स्टेडियम में सेना भर्ती होगी। रोहतक भर्ती कार्यालय की तरफ से होने वाली इस भर्ती में रोहतक, पानीपत, झज्जर और सोनीपत के युवा भाग लेंगे। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। मंगलवार दोपहर बाद से सेना की वेबसाइट से एडमिट कार्ड निकाले जा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
सेना भर्ती का पहला दिन
सेना अधिकारियों के अनुसार 23 जुलाई तड़क दो बजे से राजीव गांधी स्टेडियम में एंट्री शुरू हो जाएगी। एंट्री के लिए सभी के पास एडमिट कार्ड होना चाहिए। एडमिट कार्ड के बिना कोई भी एंट्री नहीं दी जाएगी और सात बजे गेट बंद कर दिया जाएगा। 23 जुलाई को पानीपत तहसील के युवाओं की भर्ती होगी। इसराना और समालखा तहसील की भर्ती 24 जुलाई को रखी गई है।

 

4 of 7
सेना में भर्ती को रैली - फोटो : फाइल फोटो
25 जुलाई को सोनीपत की गोहाना और गन्नौर तहसील, 26 जुलाई को सोनीपत और खरखौदा तहसील और 27 जुलाई को आरक्षित रखा गया है। 28 जुलाई को झज्जर जिले की बहादुरगढ़ और मातनहेल तहसील, 29 जुलाई को झज्जर और बेरी और 30 जुलाई को रोहतक और कलानौर तहसील के युवाओं को बुलाया गया है। 31 जुलाई को महम और सांपला के युवाओं का फिजिकल कराया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 7
सेना में भर्ती को रैली - फोटो : फाइल फोटो
एक और 2 अगस्त को बैकलॉग में रहने वाले युवाओं की डॉक्टरी कराई जाएगी। वहीं सेना भर्ती के दौरान सेवारत सैनिक, पूर्व सैनिक, सैन्य एवं युद्ध विधवाओं के पुत्र को ऊंचाई में 02 सेंटीमीटर, वजन में  02 किलोग्राम सीने में 01 सेंटीमीटर की छूट दी जाएगी। लिखित परीक्षा में सैनिक जनरल ड्यूटी के लिए 20 और सैनिक लिपिक, स्टोर कीपर तकनीकी के लिए भी 20 बोनस अंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन

6 of 7
सेना भर्ती - फोटो : Amar Ujala
राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाले को ऊंचाई में 02 सेंटीमीटर, वजन में 05 और सीने में 01 सेंटीमीटर की छूट मिलेगी। लिखित परीक्षा में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को 20 और राष्ट्रीय खिलाड़ी को 15 बोनस अंक मिलेंगे। जिले से राज्य स्तर या फिर विश्वविद्यालय और क्षेत्रीय टीम से जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम या द्वितीय स्थान पाया है, उसे भी ऊंचाई में 02 सेंटीमीटर, वजन में 05 किलोग्राम और सीने में 03 सेंटीमीटर की छूट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
indian army recruitment - फोटो : amarujala
राज्य स्तर के खिलाड़ी को 10 और जिला स्तर के खिलाड़ी को पांच बोनस अंक दिए जाएंगे। एनसीसी के ए प्रमाण धारक को लिखित परीक्षा में पांच अंक, बी प्रमाणपत्र धारक को 10 बोनस अंक और सी प्रमाणपत्र धारक को सैनिक जनरल ड्यूटी की लिखित परीक्षा में छूट रहेगी। सी प्रमाणपत्र धारक को सैनिक लिपिक स्टोरी कीपर तकनीकी की लिखित परीक्षा में 15 बोनस अंक मिलेंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें