फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना में बंपर भर्तियां, आवेदन करने के लिए बस 3 दिन बाकी हैं

Thu, 13 Jul 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
Indian Army
भारतीय सेना में बंपर भर्तियां हो रही हैं और आवेदन करने के लिए बस कुछ दिन बाकी रह गए हैं तो जल्दी कीजिए, कहीं सुनहरा मौका छूट न जाए।
 
विज्ञापन

2 of 6
indian army recruitment - फोटो : amarujala
दरअसल, फौज में भर्ती के लिए पटियाला-संगरूर रोड स्थित पटियाला फ्लाइंग क्लब के सामने एक से 11 अगस्त तक भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली में पटियाला, संगरूर, मानसा, बरनाला और फतेहगढ़ साहिब जिलों के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
indian army recruitment - फोटो : amarujala

कर्नल अनिल एम वरगीज ने बताया कि रैली में भाग लेने के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया एक जून से शुरू की जा चुकी है। भर्ती में हिस्सा लेने के इच्छुक उम्मीदवार भारतीय फौज की वेबसाइट पर जाकर 16 जुलाई तक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
 

4 of 6
सेना में भर्ती के लिए उत्साह बढ़ा - फोटो : अमर उजाला
फौज में यह खुली भर्ती सिपाही, क्लर्क, तकनीकी, नर्सिंग सहायक और ट्रेडमैन पदों के लिए की जानी है। सिपाही पद के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष तक होनी चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 6
army recruitment
क्लर्क, नर्सिंग सहायक, तकनीकी और  ट्रेडमैन पद के लिए उम्मीदवारों की आयु साढ़े 17 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। भर्ती में भाग लेने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की जन्म तिथि एक अक्टूबर 1994 से एक अप्रैल 2000 के बीच होनी चाहिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सेना में भर्ती के लिए उत्साह बढ़ा - फोटो : अमर उजाला
रजिस्ट्रेशन करा चुके उम्मीदवार भर्ती वाले दिन अपने सभी प्रमाणपत्रों के साथ पासपोर्ट साइज की 40 फोटो साथ लेकर आएं, जबकि सिख उम्मीदवारों के लिए 40 फोटो पगड़ी के साथ और 40 फोटो बिना पगड़ी के लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें