फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alert: आर्मी कैंप या यूनिट में घुसने की कोशिश बिल्कुल न करें, वरना जान जाएगी

Tue, 18 Jul 2017 09:16 AM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
Indian army - फोटो : File Photo
भारतीय सेना के कैंपों और यूनिटों में घुसने की कोशिश जानलेवा साबित हो सकती है। बेहद सख्त फरमान जारी किया गया है, हर किसी के लिए पढ़ना जरूरी है। 
विज्ञापन

2 of 8
भारतीय सेना - फोटो : डेमो फोटो
दरअसल, सेना ने अपनी संवदेनशील और अति संवेदनशील यूनिटों की सुरक्षा को और कड़ा कर दिया है। ये वे यूनिटें है, जो सेना की अति महत्वपूर्ण यूनिटों की फेहरिस्त में शुमार हैं और दुश्मन देशों की निगाहें भी विभिन्न माध्यमों से इन यूनिटों की हलचल व जासूसी करवाने पर टिकी रहती हैं। इतना ही नहीं, इन यूनिटों में घुसपैठ की कोशिशें भी हो चुकी है। 
विज्ञापन

3 of 8
Indian army - फोटो : File Photo
इसी के मद्देनजर सेना ने इन महत्वपूर्ण यूनिटों की सुरक्षा और कड़ी करने की दिशा में काफी सख्ती दिखाई है, जिसके अंतर्गत सेना ने आदेश जारी किया है कि यदि ऐसे यूनिटों में कोई घुसने का प्रयास करता है तो उसे गोली मार दी जाए। सेना की ओर से इस बाबत ‘शूट एट साइट’ के आदेश दिए गए हैं। सेना ने ये आदेश इन महत्वपूर्ण यूनिटों के बाहर चस्पा भी कर दिए हैं। 

4 of 8
indian army
सेना ने कैंटोनमेंट इलाके में फोटोग्राफी भी पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी है। ऐसा करने वाले के खिलाफ भी सख्ती से निपटा जाएगा। दरअसल, सेना के छावनी इलाके सिविल इलाकों की अपेक्षाकृत ज्यादा खूबसूरत और हरे-भरे होते हैं, इसलिए यहां से गुजरने या सैर-सपाटे के लिए आने वाले लोग यहां लगाए गए टैंकों, एयरक्राफ्ट्स, राइफल्स लिए जवानों के बुतों इत्यादि को कैमरे में कैद करते हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
Indian army - फोटो : File Photo
सेना के एक आला अफसर का कहना है कि सैन्य क्षेत्र में फोटोग्राफी भी सिक्योरिटी के लिहाज से ठीक नहीं है, इसलिए सैन्य क्षेत्र में फोटोग्राफी पूरी तरह से बैन कर दी गई है। सेना अपनी अति संवेदनशील यूनिटों को पूरी तरह से कवर करेगी। इन यूनिटों की अच्छी तरह से फेंसिंग की जाएगी। यदि यूनिटों के कई एग्जिट प्वाइंट है तो वहां भी जवानों की गश्त बढ़ाई जाएगी, लेकिन इन यूनिटों में आवाजाही के लिए एक ही एग्जिट प्वाइंट रखा जाएगा। 
विज्ञापन

6 of 8
Indian army - फोटो : PTI
इसके अतिरिक्त स्ट्राइकर यूनिटों के आसपास तो लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। बता दें कि वेस्टर्न कमांड के अंतर्गत हरियाणा, चंडीमंदिर, हिमाचल व पंजाब में कई अति संवेदनशील यूनिटें मौजूद हैं। इन यूनिटों में मिसाइल, राकेट लांचर, एम्युनेशन डिपो, स्ट्राइकर कोर, सब एरिया हेडक्वार्टर, तोपखाने इत्यादि यूनिटें व कोर शामिल हैं।
विज्ञापन

7 of 8
Indian army - फोटो : File Photo
पिछले डेढ़ साल में सेना की टू कोर हेडक्वार्टर के अंतर्गत सैन्य खुफिया एजेंसी ने चार संदिग्ध लोगों को अति संवेदनशील यूनिटों के पास से संदिग्ध हालत में पकड़ा था। एक संदिग्ध तो पुरुष था, लेकिन उसने महिला के कपड़े पहने हुए थे। जबकि एक व्यक्ति को मिलट्री डेयरी फार्म के भीतर से पैक दूध के पैकेट चोरी करते भी पकड़ा था। इसके अतिरिक्त आतंकी भी लगातार यूनिटों में घुसपैठ की फिराक में रहते हैं। 
 
विज्ञापन

8 of 8
Indian Army
इन्हीं हालातों के मद्देनजर सेना ने अब इन संवदेनशील व अति संवेदनशील यूनिटों में घुसपैठ की कोशिश करने वाले को शूट एट साइट केआदेश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि पठानकोट हमले के बाद एयरफोर्स अथारिटी अपने सभी एयरफोर्स स्टेशनों के लिए इस बाबत पहले ही आदेश जारी कर चुका है और अब सेना ने ऐसा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें