आए दिन सीजफायर का उल्लंघन, कुलभूषण जाधव और अब जवानो के शवों के साथ बर्बरता। बस बहुत हो गया, पाकिस्तान अब अपनी 'नापाक' हरकतों का अंजाम भुगतने को तैयार रहे।
विज्ञापन
2 of 7
army chief bipin rawat
दरअसल, घाटी में पाकिस्तान की लगातार बढ़ती जा रही नापाक हरकतों को लेकर सेना पूरी तरह गंभीर है। भारतीय सेना पाकिस्तान को उसकी गुस्ताख करतूतों के लिए जल्द कड़ा जवाब देगी। इसके लिए सेना ने कवायद शुरू कर दी है। जनरल रावत ने सेना को हर हालत में तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ जल्द ही बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
3 of 7
BIPIN RAWAT
- फोटो : Amar Ujala
पाकिस्तानी सेना द्वारा पुंछ में दो जवानों की हत्या के बाद उनके शवों के साथ बर्बर सलूक किए जाने के बाद देश भर में काफी गुस्सा है। इस बर्बर घटना के बाद आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने शुक्रवार को वेस्टर्न कमांड चंडी मंदिर पहुंचकर आला सैन्य अफसरों के साथ करीब तीन घंटे तक मैराथन मीटिंग की।
4 of 7
BIPIN RAWAT
- फोटो : PTI
सूत्रों के अनुसार बैठक में जहां आर्मी चीफ ने अफसरों के साथ पाक से निपटने की रणनीति पर मंथन किया, वहीं इस बात को भी स्पष्ट कर दिया कि पाकिस्तानी सेना की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई का हर हाल में सख्ती से जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 7
Bipin Rawat to be the New chief of Army Staff and B. S. Dhanoa to be the New chief of Air Staff
- फोटो : ANI
सूत्रों के मुताबिक बैठक में उन्होंने कहा कि भारतीय सेना किसी भी हालत में पाकिस्तानी सैनिकों को माफ नहीं करेगी। धोखे से एलओसी में घुसकर भारतीय जवानों की हत्या और उनके शवों के साथ बर्बरतापूर्ण कृत्य को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बैठक में सोमवार को एलओसी पार कर जवानों की हत्या और उनके शवों को खुद-बुर्द करने की कायराना हरकत पर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन
6 of 7
indian army
- फोटो : File Photo
जनरल बिपिन रावत शुक्रवार सुबह विशेष विमान से वेस्टर्न कमांड, चंडी मंदिर पहुंचे। कैंटोनमेंट एरिया में आर्मी चीफ तकरीबन चार घंटे तक रहे। इस दौरान उन्होंने जहां वेस्टर्न कमांड की ताकत का जायजा लिया। करीब तीन घंटे तक चली बैठक में एलओसी पर पाकिस्तानी जवानों की हलचल और उनकी करतूतों पर भी चिंता जताते हुए पाकिस्तानी सेनाके खिलाफ कार्रवाई के तरीकों पर चरचा की गई।
माना जा रहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ जल्द ही सेना बड़ी कार्रवाई कर सकती है। सूत्रों ने बताया कि इस मैराथन मीटिंग के दौरान आर्मी चीफ ने सेना के जवानों से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा की। इसके साथ ही सेना की यूनिटों के सुरक्षा इंतजाम व जवानों के आवासीय सुविधाओं इत्यादि मुद्दों पर भी बातचीत की गई। आर्मी चीफ ने वेस्टर्न कमांड के अफसरों से हर परिस्थितियों से निपटने केलिए पूरी तरह से सतर्क रहने का भी निर्देश दिया।