फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दंगल' गर्ल गीता फोगाट का एक ऐसा वीडियो आया सामने, देखकर कहेंगे OMG!

Mon, 08 May 2017 09:35 AM IST
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 8
पहलवान गीता फौगाट
आमिर खान की मूवी 'दंगल' की रियल बेटी गीता फोगाट का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपके मुंह से भी निकल जाएगा ओह माय गॉड।
विज्ञापन

2 of 8
पहलवान गीता फोगाट
फेसबुक और​ ट्विटर पर गीता फोगाट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखने से लगता है कि उन्हें कूटना बहुत पसंद है। कभी वह रिंग में दूसरे पहलवानों को कूटती है तो कभी अपने घर में बादामों को। इस वीडियो में गीता बड़ी ही फुर्ती से बादाम पीसती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 8
पहलवान गीता फोगाट
गीता ने खुद इस वीडियो को फेसबुक और ट्विटर पर अपलोड किया। लिखा कि 'सेहत के लिए फायदेमंद बादाम'। वीडियो में गीता जिस तरह से बादाम पीस रही है, ऐसा लगता है जैसे गीता सेहत बनाने के साथ साथ घरेलू ढंग से कसरत कर रही हैं।

4 of 8
पहलवान गीता फोगाट
इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं, शेयर कर चुके हैं और इस पर खासे कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया है कि लगता है आपको कूटना पसंद है कभी पहलवानों को कूटती हैं और आज बादाम को।

 
विज्ञापन

5 of 8
पहलवान गीता फौगाट
ये है गीता की डाइटः 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में 55 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली गीता फोगाट शाकाहारी है। उन्हें खाने में खीर बेहद पसंद है। गीता सुबह 50 ग्राम बादाम और जूस लेती हैं। दिनभर में 1 लीटर दूध। 150 ग्राम मक्खन। अंकुरित दालें, हरी सब्जियां और सलाद लेती हैं।
विज्ञापन

6 of 8
गीता फौगाट और बबीता फौगाट
इन पर बनी चुकी है मूवीः आमिर खान की बहुचर्चित फिल्म दंगल गीता, बबीता दोनों बहनों और उनके पिता महाबीर फोगाट पर आधारित है। इस फिल्म ने बॉक्स आफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे।
विज्ञापन

7 of 8
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट की शादी
पहलवान से की शादीः गीता फोगाट ने कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले पहलवान पवन से शादी की है। वर्ष 2016 में भिवानी के बलाली गांव में हुई शादी में फिल्म अभिनेता आमिर खान पहुंचे थे।
विज्ञापन

8 of 8
पहलवान गीता फोगाट
यहां देखिए वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें