फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvsSL: मोहाली में रिकॉर्ड दोहरा शतक जड़ने के बाद बोले रोहित शर्मा, कहा...

Fri, 15 Dec 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : twitter
मोहाली पीसीए स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड दोहरा शतक जड़ने के बाद रोहित शर्मा का पहला बयान सामने आया है, जानिए क्या कहा?
विज्ञापन

2 of 6
Rohit Sharma
मेरे लिए सभी दोहरे शतक एक जैसे ही हैं। इस बार मेरी पत्नी स्टेडियम में मौजूद रही और मेरी शादी की सालगिरह भी थी। इस लिए ये दोहरा शतक मेरे लिए महत्वपूर्ण रहा। वहीं, सीरीज में 1-0 से पिछड़ रहे थे और मुझे कप्तान बनाया गया था। यह कहना था भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का जोकि मैच के बाद एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

3 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : twitter
उन्होंने कहा कि यह साल एक क्रिकेटर के नाते मेरे लिए बहुत बढ़िया रहा है। पिछले तीन महीने से इंजरी के बाद वापसी की है। पहला शतक धीरे और दूसरा शतक तेजी से बनाने पर रोहित ने कहा कि यह मेरा स्टाइल है। एक बार सेट होने के बाद मुझे गेंद को हिट करना बेहतर लगता है।

4 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : twitter
मैदान में इतनी तेजी और आसानी से छक्के लगाने के सवाल के जवाब में रोहित ने कहा यह उतना आसान नहीं होता जितना कि आप समझते हैं। टीवी स्क्रीन पर क्रिकेटर को छक्का लगाते देखना आसान लगाता है, लेकिन ऐसा नहीं है। लंबा हिट लगाने के लिए गेंदबाज की गेंद का सही सिलेक्शन करना होता है।
विज्ञापन

5 of 6
रोहित शर्मा और ऋतिका सजदेह - फोटो : twitter
रोहित के दोहरे शतक ने और  हमारे गेंदबाजों की शॉट गेंद और फुलटॉस गेंदों की बदौलत मोहाली में जीत हमारे हाथ से निकल गई। यह कहना है श्रीलंका के बल्लेबाज कोच थिलंगा समरवीरा का।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
मैच के बाद प्रेस वार्ता के बाद थिलंगा ने कहा कि हम टीम इंडिया से और से 300 के करीब स्कोर सोच रहे थे। लेकिन उन्होंने इससे भी अधिक स्कोर खड़ा कर दिया। वहीं धर्मशाला में टीम के लकमल के बेहतर प्रदर्शन को मोहाली में न दोहरा पाने पर थिलंगा ने कहा कि वह एक बेहतर गेंदबाज है। लेकिन कई बार परिस्थितियां एक जैसे नहीं रहती। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें