देश के सबसे युवा सांसद शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। विवाह की तारीख तय हो गई। इसके लिए उनकी मां ने बड़े ही अनोखे अंदाज में सभी को न्यौता दिया।
विज्ञापन
2 of 10
सांसद दुष्यंत चौटाला की शादी तय
हम बात कर रहे हैं हिसार लोकसभा से सांसद दुष्यंत चौटाला की। सांसद दुष्यंत की शादी 18 अप्रैल को होनी है। शादी के कार्ड बांटे जा रहे हैं। शादी से पहले दो लंच कार्यक्रम रखे गए हैं, जिसमें 11 अप्रैल को सुबह 10 बजे गांव चौटाला में लंच रखा गया है। इसमें पूरी रानियां विधानसभा के लोगों को आमंत्रित किया गया है। वहां से विधायक नैना चौटाला ने चार गांवों में घर-घर जाकर लोगों को पीले चावल देकर आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
3 of 10
सांसद दुष्यंत चौटाला की शादी तय
प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं के लिए 13 अप्रैल को सिरसा के स्टेडियम में कार्यक्रम तय किया है। यहां करीब एक लाख लोगों के लिए लंच की व्यवस्था की गई है। दुष्यंत चौटाला हिसार लोकसभा से सांसद है। इस कारण उन्होंने पूरी लोकसभा को शादी का निमंत्रण दिया है। रविवार को चौधरी देवीलाल सदन में सभी कार्यकर्ताओं को बुलाया गया। यहां पर सभी को शादी का न्योता दिया गया।
4 of 10
दुष्यंत चौटाला
- फोटो : फाइल फोटो
शादी के समारोह में पूर्व सीएम ओपी चौटाला, अभय सिंह चौटाला भी शामिल होंगे। इस कारण हजारों कार्यकर्ता पूर्व सीएम से मिलने के नाते भी शादी समारोह में शिरकत करेंगे। सांसद बेटे दुष्यंत चौटाला की शादी के लिए उन्हें तिहाड़ जेल से 21 दिन की छुट्टी मिलेगी। दिल्ली के उपराज्यपाल ने गुरुवार को चौटाला की ओर से दायर याचिका पर यह फैसला लिया।
विज्ञापन
5 of 10
सांसद दुष्यंत चौटाला की शादी तय
सांसद दुष्यंत चौटाला सांसदों, विधायकों, पूर्व सीएम, पूर्व मंत्रियों, मंत्रियों के लिए दिल्ली के होटल में रिसेप्शन रखेंगे। जिसमें सिर्फ वीआईपी लोग ही आमंत्रित होंगे। 18 अप्रैल को शादी कार्यक्रम में परिवार के लोग ही शामिल होंगे। इसके अलावा चुनिंदा लोग ही यहां रहेंगे। शादी का निमंत्रण देने के लिए कार्यकर्ताओं को पीले चावल दिए जा रहे हैं। हजारों कार्ड बांटने की बजाय यह तरीका सबसे बेहतर है।
विज्ञापन
6 of 10
सांसद दुष्यंत चौटाला की शादी तय
बता दें कि देश के सबसे युवा सांसद और पूर्व उपप्रधानमंत्री दिवंगत चौ. देवीलाल के प्रपौत्र दुष्यंत चौटाला 18 अप्रैल को टेली कम्युनिकेशन्स विभाग के आईजी परमजीत सिंह अहलावत की बेटी मेघना के साथ विवाह के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे। विवाह समारोह का मुख्य कार्यक्रम गुरुग्राम में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए चौटाला परिवार तैयारियों में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
7 of 10
दुष्यंत चौटाला की जीवनसंगिनी
शादी के लिए परिवार की ओर से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भी निमंत्रण दिया जाएगा। विवाह समारोह की तैयारियों की कमान दुष्यंत चौटाला के छोटे भाई दिग्विजय सिंह चौटाला और अन्य ने संभाली हुई है। सिरसा में बरनाला रोड स्थिल चौटाला हाउस को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। उधर, पैतृक गांव चौटाला में भी तैयारियां जारी हैं।
8 of 10
dushyant chautala
- फोटो : अमर उजाला
दिग्विजय सिंह के अनुसार, शादी को लेकर पूरा परिवार जोर-शोर से लगा हुआ है। अभय सिंह चौटाला की शादी के बाद चौटाला परिवार में शादी हो रही है। शादी में हलका से करीब 35 हजार लोगों के शिरकत करने का अनुमान है। उधर, सिरसा में विवाह की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। बरनाला रोड स्थित जेसीडी विद्यापीठ में भव्य पंडाल का निर्माण कार्य जारी है।
9 of 10
दुष्यंत चौटाला की सगाई
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि 3 जनवरी को बेहद सादे कार्यक्रम में गुड़गांव के एक होटल में दुष्यंत चौटाला और मेघना अहलावत की रिंग सैरेमनी हुई थी। इस मौके पर होटल में केवल चौटाला और अहलावत फैमिली के करीब 40-45 मेंबर ही शामिल हुए थे। इस दौरान पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला और पूर्व सांसद अजय सिंह चौटाला भी एक दिन की पैरोल लेकर कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
मेघना अहलावत मेघना दिल्ली के मैत्रेयी कॉलेज से हिस्ट्री ऑनर्स से स्नातक हैं। एमबीए पास आउट हैं। फिलहाल मेघना गुड़गांव में रह रही हैं। उनके पिता सीनियर आईपीएस अफसर अहलावत पंचकूला में टेलीकम्यूनिकेशन विभाग में तैनात हैं। दुष्यंत चौटाला इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के सांसद हैं। 2014 लोकसभा चुनाव में हरियाणा के हिसार से जीते। वे 26 साल की उम्रमें संसद पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के सांसद हैं।