फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा ऐलान, बेफिक्र होकर जाएं दर्शनार्थ

Sun, 28 May 2017 09:18 AM IST
अनिल कुमार/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
अमरनाथ यात्रा - फोटो : PTI
श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर देश के गृह मंत्रालय ने बड़ा ऐलान किया है और साथ ही लोगों को बेफिक्र होकर दर्शन के लिए जाने को कहा है।
विज्ञापन

2 of 6
amarnath yatra - फोटो : FILE PHOTO
गृहमंत्रालय ने श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं व भंडारे वालों की सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर आर्गनाइजेशन (एसएबीएलओ) को दिया है। कश्मीर में चल रही पत्थरबाजी का यही माहौल रहा तो यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट आएगी।
विज्ञापन

3 of 6
अमरनाथ यात्रा 48 दिन चलेगी - फोटो : PTI
एसएबीएलओ के महासचिव राजन गुप्ता ने बताया कि 21 मई को सभी भंडारे वालों ने दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना देकर अपना मांगपत्र गृहमंत्रालय को सौंपा था। उसके बाद गृहमंत्रालय के सचिव ने उन्हें दिल्ली बुलाया और आश्वासन दिया कि श्रद्धालुओं और भंडारे वालों की पूरी सुरक्षा की जाएगी।

4 of 6
amarnath yatra - फोटो : PTI
इस बार यात्रा में लगभग 37 हजार और सैनिक तैनात किए जाएंगे। गुप्ता ने बताया कि गृहमंत्रालय ने कहा कि पिछले साल जो श्रद्धालुओं को परेशानियां आईं हैं, वह इस बार नहीं आने दी जाएगी और श्रद्धालुओं को दिन के समय ही यात्रा कराई जाएगी।
विज्ञापन

5 of 6
अमरनाथ यात्रा - फोटो : PTI
गुप्ता ने कहा कि पत्थरबाजी करने वालों पर नियंत्रण नहीं पाया गया तो यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट आ सकती है। पिछले दो-तीन सालों से कश्मीर में खराब हुए हालातों के कारण यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Amarnath yatra - फोटो : Amar Ujala
अगर ऐसे ही हालात खराब रहे तो श्रद्धालुओं के न आने पर भंडारे भी खाली पड़े रहेंगे। आर्गनाइजेशन की मांग है कि श्रद्धालुओं के पंजीकरण में थोड़ी नरमी बरती जाए ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा के दर्शन करने पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें