भारत-पाकिस्तान के बीच हुए समझौता के तहत पाकिस्तान की ओर से छोडे़ गए 163 कैदियों के बाद भारत सरकार ने भी एक आतंकवादी समेत 16 पाकिस्तानी कैदियों को शुक्रवार रिहा कर दिया। सभी कैदी अटारी वाघा सड़क सीमा से पाकिस्तान को भेजे गए हैं। उधर स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भी दोनों देश अपनी जेलों में सजा भुगत चुके कैदियों को आजाद कर रहे हैं।
विज्ञापन
तस्वीरें: भारत ने पाकिस्तानी आतंकी समेत रिहा किए 16 कैदी
2 of 5
पिछले दिनों पाकिस्तान ने 163 भारतीय मछुआरे रिहा किए थे। भारत ने भी दोस्ती का हाथ आगे बढ़ाते हुए आतंकी व मछुआरे सहित 16 कैदियों को रिहा किया है। पाकिस्तानी नागरिक कैदियों को सख्त सुरक्षा प्रबंध में जम्मू-कश्मीर पुलिस अटारी सीमा लेकर पहुंची। इमीग्रेशन व कस्टम की जरूरी कागजी कार्रवाई करने के बाद रिहा कैदियों को अंतरराष्ट्रीय अटारी वाघा सड़क सीमा के रास्ते पाकिस्तान भेज दिया गया है।
विज्ञापन
तस्वीरें: भारत ने पाकिस्तानी आतंकी समेत रिहा किए 16 कैदी
3 of 5
कैदियों को बीएसएफ के सहायक कमांडेंट जेएस कंग ने पाकिस्तान रेंजर के डिप्टी सुपरिंटेडेंट मोहम्मद वसीम के हवाले कर दिया। आतंकी गतिविधि में पकड़े गए वसीम नूर निवासी पंजाब झंग पाकिस्तान को सात साल, मोहम्मद फखर अजमान निवासी गुजरावाला को आठ साल व मोहम्मद फिदायन को दस साल की सख्त सजा जम्मू-कश्मीर की जेल में काटनी पड़ी है।
तस्वीरें: भारत ने पाकिस्तानी आतंकी समेत रिहा किए 16 कैदी
4 of 5
तनवीर मोहम्मद को पांच साल, मोहम्मद शकील को तीन साल, वसीम हाशमी चार साल की सजा काट कर स्वदेश लौटे। इन कैदियों ने रिहा होने के बाद भारत सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि दोनों देशों की सरकारों को सजा भुगत चुके कैदियों को रिहा कर देना चाहिए, ताकि वह अपना भविष्य सुधार सके।
तस्वीरें: भारत ने पाकिस्तानी आतंकी समेत रिहा किए 16 कैदी
5 of 5
इससे पहले बीते दिन पाकिस्तान ने भारत के 163 भारतीय मछुआरे को अपनी कैद से रिहा किया था। हालांकि पाक ने समझौते के तहत जब्त किए मछुआरों की आधुनिक नावों को छोड़ा नहीं था। मछुआरों के मुताबिक ये नावें 40 लाख रुपये तक की आती है।