फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी में दो लाख से ज्यादा कैश जमा कराने वाले तैयार रहें, ये नोटिस आने वाला है

Fri, 04 Aug 2017 09:18 AM IST
विशाल पाठक/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
बैंक अकाउंट
नोटबंदी के दौरान बैंक अकाउंट में दो लाख से ज्यादा का कैश जमा कराने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर। ये नोटिस सभी को जारी किया जा रहा है, जवाब देने को तैयार रहिए।
विज्ञापन

2 of 8
बैंक अकाउंट
नोटबंदी के दौरान 2 लाख से अधिक रुपये बैंक खातों में जमा कराने की जानकारी इनकम टैक्स रिटर्न में देनी होगी। आयकर विभाग ने नार्थ वेस्ट रीजन (चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा,  हिमाचल और जम्मू) में ऐसे 13,900 लोगों को नोटिस भेजे हैं। इनमें चंडीगढ़ के करीब 1200 लोग हैं। डिपार्टमेंट ने नोटिस भेजकर कहा है कि ऐसे लोगों को रिटर्न भरते समय यह जानकारी देनी होगी कि किस बैंक में कौन से खाते में कितने रुपये जमा कराए थे।
विज्ञापन

3 of 8
बैंक अकाउंट
इसके अलावा रिटर्न भरते समय उन्हें यह भी बताना होगा कि यह पैसा उनके पास कहां से आया और किसने दिया। रिटर्न फार्म में इस बार अलग से कॉलम तैयार किया गया है जिसमें यह सब जानकारी देनी होगी। 2016 में नवंबर से दिसंबर के बीच 2 लाख से ऊपर जमा कराए कैश के बारे में पूरा ब्योरा मांगा गया है। विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक यह जानकारी इसलिए मांगी गई है ताकि कालेधन पर नकेल कसी जा सके।

4 of 8
बैंक अकाउंट
बता दें कि केंद्र ने इनकम टैक्स भरने की अंतिम तारीख 5 अगस्त 2017 तक कर दी है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के मुताबिक नार्थ वेस्ट रीजन मे 3500 बैंक खाते ऐसे सामने आए थे जिनमें नोटबंदी के दौरान 50 लाख रुपये से अधिक कैश जमा कराए गए थे। इनमें से चंडीगढ़ में 40 खाते शामिल हैं। वहीं, इस बार 6 लाख नए टैक्स पेयर्स शामिल हुए हैं। हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर में टैक्स चुकाने वालों में वर्ष 2016 में हरियाणा सबसे आगे रहा।

 
विज्ञापन

5 of 8
बैंक अकाउंट
20 दिसंबर 2016 तक टैक्स, एडवांस टैक्स, टीडीएस के जरिए रीजन में कुल 22591.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ था। यह पिछले साल इसी तारीख तक हुई कलेक्शन से 15.42 फीसदी से अधिक था। एडवांस टैक्स में भी 15 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आयकर विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार नार्थ वेस्ट रीजन में हरियाणा से बड़ी संख्या में लोग टैक्स जमा करा रहे हैं। इसके बाद पंजाब और चंडीगढ़ का नंबर है। वहीं पहाड़ी राज्य हिमाचल, जम्मू और कश्मीर इसके बाद आते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
बैंक अकाउंट
नार्थ वेस्ट रीजन में कितनों को नोटिस
कैटगरी-----------------कितने को नोटिस
2 से 25 लाख रुपए------6,300
25 से 50 लाख रुपए-----4,100
50 लाख रुपए से उपर----3,500
विज्ञापन

7 of 8
बैंक अकाउंट
टैक्स कलेक्शन (20 दिसंबर 2016 तक)
प्रदेश---------------कलेक्शन (करोड़ रुपये में )
हरियाणा-------------12829.8
पंजाब---------------4708.2
चंडीगढ़--------------3382.6
हिमाचल प्रदेश--------1410.3
जम्मू और कश्मीर------260.5
विज्ञापन

8 of 8
बैंक अकाउंट
नोटबंदी के दौरान जिन लोगों ने 2 लाख की लिमिट के ऊपर कैश जमा कराए है, उन्हें आईटीआर भरते समय जमा कराए गए कैश की पूरी जानकारी देनी होगी।
 - अजय शर्मा, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट, चंडीगढ़

रिटर्न में इस बार ऐसे लोगों के लिए अलग से कॉलम दिया गया है।
 - टीएन सिंगला, चार्टर्ड अकाउंटेंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें