इन तीन पुलिस वालों की बॉडी, फिटनेस और हॉट लुक देखकर दीवाने हो जाएंगे। फिटनेस और लुक के मामले में बॉलीवुड स्टार्स भी इनके सामने पानी भरने लगेंगे। इनकी डाइट जान लेंगे तो सिर पर हाथ रख लेंगे और कहेंगे ओह माई गॉड।
विज्ञापन
2 of 6
इंस्पेक्टर सतनाम सिंह
लोगों की सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ पुलिसकर्मी रेसलिंग से लेकर बॉडी बिल्डिंग तक में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। देश-विदेश में आयोजित विभिन्न खेलों की प्रतिस्पर्धा में पुलिसकर्मी वर्ष भर की कड़ी मेहनत से पदक झटकने में भी कामयाब रहे हैं। ये पुलिसकर्मी दिनभर की ड्यूटी के बावजूद अभ्यास के लिए न केवल समय निकाल ही लेते हैं। इन्हीं में से एक हैं, चंडीगढ़ पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह सेखों, इंस्पेक्टर बलदेव कुमार और लॉ की पढ़ाई कर रहे एसआई सतनाम सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
3 of 6
इंस्पेक्टर बलदेव कुमार
इंस्पेक्टर बलदेव कुमार
वर्ष 1969 में जन्मे बलदेव कुमार यूटी पुलिस विभाग में वर्तमान में बतौर इंस्पेक्टर एवं मलोया थाने के एसएचओ के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। बलदेव क्रिमिनल्स की धमा-चौकड़ी तोड़ने के लिए भी जाने जाते हैं। अंबाला कैंट स्थित एसडी कॉलेज में दस हजार किमी., 15 हजार किमी. और 1500 मीटर इवेंट के एथलीट रहे बलदेव कुमार वर्ष 1994 में कोलकाता में आयोजित किक बॉक्सिंग में भी नेशनल लेवल पर खेल चुके हैं। शरीर को मजबूत बनाने के लिए उन्होंने वर्ष 2005 में बॉडी बिल्डिंग शुरू की और फिर क्रिमिनल्स का नेटवर्क तोड़ना शुरू किया।
4 of 6
इंस्पेक्टर सतनाम सिंह
सब-इंस्पेक्टर सतनाम सिंह
छह फुट एक इंच कद, छाती 42 इंच, बाइसेप 17 इंच। इस लंबे-चौड़े और मजबूत शरीर के साथ यूटी पुलिस में सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, बुड़ैल चौकी के इंचार्ज एसआई सतनाम सिंह। ड्यूटी की व्यस्तता होने पर भी रोजाना जिम में पसीना बहाना और पढ़ाई भी जारी रखना, सतनाम सिंह का शौक बन चुका है। पीयू से पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन में एमफिल कर चुके सतनाम सिंह इस समय इवनिंग एलएलबी कोर्स कर रहे हैं। उनका शौक स्वयं को फिट रखना है। इसके लिए वह रोजाना 1-2 घंटे का कसरत करते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह सेखों
इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह सेखों
180 सेमी. कद, 95 किलोग्राम वजन, 18 इंच बाइसेप, 45 इंच छाती, शोल्डर 22 इंच। वर्ष 1977 में जन्मे इंस्पेक्टर हरदिंर सिंह सेखों कई केसों में अहम भूमिका निभाने सहित करीब 22 वर्ष से जिम में लगातार पसीना बहा रहे हैं। इनके नाम कई उपलब्धियां हैं। वर्ष 2017 यूएसए, लॉस एंजिल्स में आयोजित वर्ल्ड पुलिस गेम्स में दो गोल्ड और एक ब्रांज मेडल। एम्चयोर मिस्टर ओलंपिया एशिया 2016 ब्रांज मेडल। जेराई क्लासिक इंडिया सिल्वर मेडल 2015 पार्टिसिपेशन मि. वर्ल्ड 2014। सात बार मिस्टर चंडीगढ़ बने।
डाइट चार्ट में बाहर का खान-पान है वर्जित
उक्त पुलिसकर्मियों के डाइट चार्ट में बाहर का खाना वर्जित है। करीब दो से तीन घंटे के अंतराल पर वेज, नॉन वेज खाने में भी उबला हुआ भोजन शामिल है। सुबह से रात तक डाइट चार्ट के हिसाब से चलना पड़ता है। वर्षों से डाइट चार्ट के हिसाब से अपने लक्ष्य हासिल करने में इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह सेखों कभी नहीं चुके। क्राइम ब्रांच इंचार्ज, साइबर क्राइम इंचार्ज और अन्य केसों में अहम भूमिका निभाने सहित वह अपनी कसरत से कोई समझौता नही करते।