फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भाभी जी' को गंदी नजर से देखा तो थप्पड़ लगे, बदले में खून

Tue, 05 May 2015 07:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
चंडीगढ़ में आईटी पार्क में दिनदहाड़े व्यक्ति की हत्या कर दी गई। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसने पत्नी पर बुरी नजर डालने वाले को पीटा था, लेकिन रंजिश में उसकी जान ही चली गई।
विज्ञापन

'भाभी जी' को गंदी नजर से देखा तो थप्पड़ लगे, बदले में खून

2 of 5
मृतक की शिनाख्त शिवनाथ (27) निवासी इंदिरा कॉलोनी के रूप में हुई है। वह इंफोसिस की बिल्डिंग में स्थित रेस्टोरेंट का ही कर्मचारी था। डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई थी और छह महीने की बच्ची भी है। आरोप है कि शिवनाथ की पत्नी पर बबलू बुरी नजर रखता था, इसलिए दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी। बहरहाल, मनीमाजरा थाना पुलिस ने मृतक की मां सरोज देवी की शिकायत पर बबलू के खिलाफ परचा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

'भाभी जी' को गंदी नजर से देखा तो थप्पड़ लगे, बदले में खून

3 of 5
घटना सोमवार दोपहर 12 बजे की है। शिवनाथ इंफोसिस की बिल्डिंग के पिछले गेट के सामने रेलवे लाइन की तरफ बनी एक चाय की दुकान पर बैठा था। चाय वाले मंगल सिंह ने बताया कि शिवनाथ जैसे की उठकर झाड़ियों की तरफ पेशाब करने गया, उसी तरफ से आए बबलू ने चाकू से उसके पेट में चार-पांच वार किए और रेलवे फाटक से होकर इंदिरा कालोनी की तरफ भाग गया।

'भाभी जी' को गंदी नजर से देखा तो थप्पड़ लगे, बदले में खून

4 of 5
चाकू लगने के बाद शिवनाथ की पेट की आंत बाहर आ गई थी। पीसीआर पुलिस उसे पीजीआई ले गई और शाम में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और फोरेंसिक टीम ने सबूत इकट्ठे किए। पुलिस ने मृतक की मां सरोज के बयान पर बबलू के खिलाफ पहले हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया और शाम को शिवनाथ की मौत के बाद हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

'भाभी जी' को गंदी नजर से देखा तो थप्पड़ लगे, बदले में खून

5 of 5
सरोज ने पुलिस को बताया कि बबलू उनके घर के आगे चक्कर लगाकर शिवनाथ की पत्नी पर बुरी नजर रखता था। रविवार को शिवनाथ ने चार-पांच लोगों के बीच रोककर बबलू को थप्पड़ मारे थे। इसी रंजिश में उसने हत्या कर दी। उधर, लोगों का कहना है कि बबलू पहले भी चोरी और स्नैचिंग के मामले में पकड़ा जा चुका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें