आपने जिंदगी में कभी इतनी भयानक आग नहीं देखी होगी, जितनी इन तस्वीरों में नजर आ रही है। दिल मजबूत हो तो ही देखें तस्वीरें।
विज्ञापन
वर्कशॉप में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक
2 of 7
यह भयानक आग लगी करनाल में कुंजपुरा रोड स्थित उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ट्रांसफार्मर वर्कशॉप में। आग लगने से करोड़ों रुपये की मशीनें, ट्रांसफार्मर और तेल से भरे सैकड़ों ड्रम खाक हो गए। आग की भयानकता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि तेल के ड्रम बम की तरह फटे और आसमान में टुकड़े उड़ते दिखे। तेज धमाकों और धुएं से शहरवासी व आसपास के कालोनीवासी दहल गए और घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
वर्कशॉप में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक
3 of 7
चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद करनाल, पानीपत व कुरुक्षेत्र की करीब 15 फायर ब्रिगेड गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आशंका जताई जा रही है कि वर्कशाप के अंदर वेल्डिंग करते समय निकली चिंगारी से आग लगी है।
वर्कशॉप में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक
4 of 7
उधर, वर्कशाप के अधिकारी इससे इंकार करते हुए मामला शॉर्ट सर्किट से जोड़ रहे हैं। प्रथम दृष्टया निगम की लापरवाही सामने आई है, क्योंकि वर्कशाप में आग बुझाने के कोई इंतजाम नहीं थे। घटना के दौरान कुंजपुरा रोड पर पुलिस को तैनात करके ट्रैफिक रोक दिया गया था।
विज्ञापन
वर्कशॉप में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक
5 of 7
दरअसल, वर्कशॉप के अंदर रिपेयरिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान वेल्डिंग करते वक्त एक चिंगारी से आग भड़क गई। पहले कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग भयानक रूप ले गई और कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। आनन फानन में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची। बेकाबू हो रही आग को देखते हुए प्रशासन ने कुरुक्षेत्र व पानीपत से फायर ब्रिगेड मंगवाई।
विज्ञापन
वर्कशॉप में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक
6 of 7
दोपहर एक बजे पानीपत थर्मल प्लांट व रिफाइनरी की फोम टेंडर की फायर ब्रिगेड ने आग बुझानी शुरू की। इससे पहले ट्रांसफार्मर के तेल से भरे सैकड़ों ड्रमों में आग लगने से आग और भयंकर हो गई। ड्रम और ट्रांसफार्मर से आग के गोले बनकर आसमान में फटते गए और बम फटने जैसी आवाज से शहर में दहशत फैल गई। शाम चार बजे वर्कशाप की दीवारें तोड़कर आग के करीब गाड़ियों को भेजकर आग बुझाई गई।
वर्कशॉप में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक
7 of 7
इस प्रकार करीब चार घंटे के बाद शाम चार बजे आग बुझाने में कामयाबी मिली। वर्कशाप में करीब पांच हजार नए व पुराने ट्रांसफार्मर, तेल के सैकड़ों ड्रम आदि कीमती सामान जल गया। मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र सिंह, एडीसी गिरिश अरोड़ा, मेयर रेनू बाला गुप्ता, एसपी अभिषेक गर्ग समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। देर शाम चंडीगढ़ से आए वर्कशाप के चीफ इंजीनियर एनके मित्तल ने टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना किया और अधिकारियों के साथ मंत्रणा की।