जिसे पति परमेश्वर माना, उसी ने पत्नी का दर्जा मुझे देने की बजाय भाभी को दे दिया। विरोध किया तो पति ने दिखाई जुल्मों की इंतेहा। देखिए, पत्नी का दर्द।
विज्ञापन
देखिए, भाभी बनी 'सौतन', पत्नी के शरीर पर जुल्मों के निशां
2 of 6
ये दर्दभरी दास्तां है पंजाब की बटाला में बयाही विवाहिता काजल की। काजल की मां ने बताया कि उनकी बेटी काजल का विवाह बटाला के शैंकी सहदेव पुत्र वरिंदर सहदेव के साथ 26 अप्रैल 2013 को हुआ था। हैसियत के मुताबिक सारा दहेज दिया था, लेकिन पहले दिन से ही ससुराल की तरफ से और दहेज की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
देखिए, भाभी बनी 'सौतन', पत्नी के शरीर पर जुल्मों के निशां
3 of 6
इसके बावजूद भी ससुराल वाले लगातार काजल को तंग-परेशान करते रहते थे। एक दिन काजल को पता चला कि उसके पति शैंकी के उसकी जेठानी ईशा के साथ नाजायज संबंध हैं तो उसने इसका विरोध किया लेकिन शैंकी ने काजल के साथ ही मारपीट करनी शुरू कर दी। जब काजल ने इस बारे में अपनी सास शारदा सहदेव को बताया तो वह कहने लगी कि यह सब इसी तरह ही होता रहेगा।
देखिए, भाभी बनी 'सौतन', पत्नी के शरीर पर जुल्मों के निशां
4 of 6
कई बार काजल ने अपने पति को उसकी भाभी के साथ देखा। इस दौरान काजल ने एक बेटी को जन्म दिया तो ससुराल वाले उसके साथ और नफरत करने लगे कि उसने बेटी क्यों पैदा की? ससुराल परिवार ने काजल को कहा कि वह अपने मां-बाप को जाकर कह दे कि अपनी दोहती के नाम पर 10 लाख रुपए जमां करवा दें लेकिन उसके माता-पिता इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थ थे।
विज्ञापन
देखिए, भाभी बनी 'सौतन', पत्नी के शरीर पर जुल्मों के निशां
5 of 6
बीते शनिवार काजल के पति ने रसोई में पड़ा गर्म तवा काजल के पेट पर लगाकर उसे जला दिया और उसके साथ बुरी तरह मारपीट की, जिसके बाद काजल के माता-पिता उसे अपने साथ ले आए और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।