फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ते के चक्कर में ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो ध्यान में रखें ये 5 बातें

Wed, 26 Oct 2016 09:35 AM IST
पवन तिवारी/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
ऑनलाइन शॉपिंग
फेस्टिवल सीजन में ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट धड़ाधड़ ऑफर देती हैं। लोग भी जमकर खरीददारी करते हैं। क्या कहते हैं साइबर एक्सपर्ट।
विज्ञापन

2 of 8
ऑनलाइन शॉपिंग
फेस्टिवल सीजन में साइबर ठग भी एक्टिव हो जाते हैं और ठगी के नए-नए हथकंडे अपनाते हैं। नई-नई साइटें बनाकर जालसाज ऐसे-ऐसे ऑफर देते हैं कि आम आदमी उनके जाल में फंस जाते हैं और ठगी का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
ऑनलाइन शॉपिंग
पुलिस व एक्सपर्ट कहते हैं कि  सिर्फ सूझबूझ व कुछ बातों का ध्यान रखकर ऑनलाइन ठगी से बचा जा सकता है। वही यूटी पुलिस साइबर सेल के पास भी इस तरह की शिकायतें काफी पहुंचती हैं। ऐसे में पुलिस का यही कहना है कि सावधानी में ही बचाव है।

4 of 8
ऑनलाइन शॉपिंग
दिखता कुछ है और मिलता कुछ और ही- जानकार कहते हैं कि लोगों के साथ जितने ज्यादा ऑनलाइन शॉपिंग में फ्रॉड के केस आते हैं, उनमें 90 फीसदी केस कपड़ों व जूतों की खरीदारी से जुड़े होते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
ऑनलाइन शॉपिंग
साइट पर दिखता कुछ है और ग्राहक उसको देखकर आर्डर कर देता है, लेकिन घर पर डिलीवरी किसी और ही रंग- डिजाइन के पीस की हो जाती है। इसलिए हमेशा जांच परख कर ही कपड़ों और जूतों की खरीदारी करें।
विज्ञापन

6 of 8
ऑनलाइन शॉपिंग
एक साल में 1438 शिकायतें- साइबर एक्सपर्ट राजेश राना बताते हैं कि एक स्टडी के अनुसार भारत में इस समय ऑनलाइन शॉपिंग का बाजार दस खरब रुपये से भी ज्यादा है। देश में साल 2015 में 120 अरब डॉलर की ऑनलाइन खरीदारी हुई है। 
विज्ञापन

7 of 8
ऑनलाइन शॉपिंग
ऐसे में ऑनलाइन फ्रॉड के केस भी बढ़े हैं। चंडीगढ़ साइबर सेल पुलिस को  2015 में ऑनलाइन फ्रॉड से जुड़ी 1438 शिकायतें मिली थीं। इसके बाद 100 मामलों में एफआईआर भी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन

8 of 8
Online shopping
ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड से बचने के लिए रखें ध्यान
-किसी नई या अनजान साइट पर मन लुभावने ऑफर देखकर कभी खरीदारी न करें। विश्वसनीय ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से ही शॉपिंग करें।
-हमेशा कैश ऑन डिलीवरी पर ही शॉपिंग करें। जब सामान आपके हाथ में पहुंचे और आप पूरी तरह आश्वस्त हो जाएं तभी पेमेंट दें। ऑनलाइन पैमेंट से बचें।
-ऑनलाइन खरीदारों को शॉपिंग वेबसाइट की रिफंड पालिसी ध्यान से पढ़नी चाहिए और समझकर ही खरीदारी करनी चाहिए।
-ऑनलाइन पैमेंट कर रहे हैं तो अपने क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड की सूचना कभी उस साइट पर या ब्राउजर पर सेव न करें।
-साइबर एक्सपर्ट बताते है कि पॉप-अप विज्ञापनों पर कभी भी रिप्लाई नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें