फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले धुएं से भर गया हाइवे तो लोगों में अफरातफरी, देखिए क्या हुआ था?

Wed, 09 Nov 2016 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
करनाल में बर्निंग कार
वाहन की आवाजाही जारी थी कि अचानक हाइवे काले धुएं से भर गया। यह देखकर लोगों में अफरा तफरी मच गई। तस्वीरों में जानिए क्या हुआ था?
विज्ञापन

2 of 6
करनाल में बर्निंग कार
घटना हरियाणा के करनाल की है। दरअसल, नेशनल हाइवे पर देर रात चलती कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया और कार आग का गोला बन गई। एक तरफ आग और दूसरी तरफी धुंआ देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। जो जहां था, उसने वहीं गाड़ी रोक दी।
विज्ञापन

3 of 6
करनाल में बर्निंग कार
वही, कार ड्राइवर ने सूझ-बूझ से काम लिया और कार को सड़क के किनारे ले गया, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। ड्राइवर ने भी कार से कूदकर अपनी जान बचाई। खबर मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

4 of 6
करनाल में बर्निंग कार
थाना सिविल लाइन के अधिकारी राममेहर ने बताया कि नेशनल हाईवे पर एक कार में आग लगी होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच कर देखा तो हालात काफी खराब थे। लोगों को भी आने जाने में काफी परेशानी हुई। फिलहाल स्थिति काबू में है।
विज्ञापन

5 of 6
करनाल में बर्निंग कार
कार के मालिक की पहचान करनाल के अमरीक सिंह के रूप में हुई। उसने बताया कि रविवार सुबह वह किसी काम से पटियाला गया था। रात में लौटते वक्त नेशनल हाईवे पर उसकी कार में बोनट के नीचे से कुछ स्पार्किंग होने लगी। इतना वह कुछ करता, धुंआ उठने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करनाल में बर्निंग कार
अमरीक ने बताया कि वह तुरंत कार को एक साइड में ले गया और अपनी जान बचाने के लिए चलती कार से कूद गया। उसके बाद देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और मैंने तुरंत फायर बिग्रेड को फोन कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें