पवित्र ग्रंथ की बेअदबी पर पंजाब में हालात बेकाबू हो गए हैं। मामला तूल पकड़ रहा है। अब सिख ट्रैक पर उतर आए हैं। तस्वीरों में देखिए हाल।
विज्ञापन
बेअदबी पर बेकाबू हालात, जिंदगी 'अनट्रैक', पाक में भी विरोध
2 of 15
श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का विरोध पाकिस्तान में भी होने लगा है। पाकिस्तान के सिख नेता गोपाल सिंह चावला के नेतृत्व में ननकाना साहिब में रोष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
बेअदबी पर बेकाबू हालात, जिंदगी 'अनट्रैक', पाक में भी विरोध
3 of 15
चावला ने कहा कि बादल ने हमेशा ही कुर्सी की खातिर सिखों की भावनाओं से खिलवाड़ किया है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब का अपमान भी सत्तादल की ओर से ही करवाया गया है। चावला ने बेअदबी के आरोपियों को तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।
बेअदबी पर बेकाबू हालात, जिंदगी 'अनट्रैक', पाक में भी विरोध
4 of 15
पंजाब में सिखों ने अब विभिन्न जगह ट्रेनें रोककर विरोध-प्रदर्शन किए। इसके चलते कुल 19 ट्रेनें रद्द कर दी गईं। नतीजा, यात्री परेशान दिखे। न सड़कें चल रही और न ही ट्रेनें।
विज्ञापन
बेअदबी पर बेकाबू हालात, जिंदगी 'अनट्रैक', पाक में भी विरोध
5 of 15
संगतों ने फिरोजपुर-जालंधर रेलवे सेक्शन, अमृतसर-खेमकरन, फिरोजपुर-फाजिल्का, फिरोजपुर-कोटकपुरा, फाजिल्का-बठिंडा सेक्शन पर धरने देकर ट्रेनें रोक दीं। इसके अलावा बूटे वाला रेलवे स्टेशन पर जालंधर से फिरोजपुर को आने वाली पैसेंजर ट्रेन को भी रोका गया।
विज्ञापन
बेअदबी पर बेकाबू हालात, जिंदगी 'अनट्रैक', पाक में भी विरोध
6 of 15
धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन को मक्खू रेलवे स्टेशन पर रोक लिया जिसके बाद उसे वहीं पर रद्द कर दिया गया। धनबाद एक्सप्रेस और जम्मूतवी-अहमदाबाद ट्रेन को लोहिया रेलवे स्टेशन पर रोका गया।
विज्ञापन
बेअदबी पर बेकाबू हालात, जिंदगी 'अनट्रैक', पाक में भी विरोध
7 of 15
फिरोजपुर से जम्मूतवी जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को वाया लुधियाना चलाया गया। वहीं अमृतसर में सिख संगठनों ने भगतावाला के फाटक पर अमृतसर से खेमकरन जाने वाली डीएमयू ट्रेन रोक ली।
बेअदबी पर बेकाबू हालात, जिंदगी 'अनट्रैक', पाक में भी विरोध
8 of 15
कुछ जिलों के मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक जाम किया गया और बाजार बंद करवाए गए। कई जगह बसें अड्डे से ही नहीं निकल पाईं। इससे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
बेअदबी पर बेकाबू हालात, जिंदगी 'अनट्रैक', पाक में भी विरोध
9 of 15
कस्बा जंडियाला गुरु में सिख संगतों और जत्थेबंदियों के कार्यकर्ताओं ने जबरन बाजार बंद कराए। इसी दौरान कई जगह तोड़फोड़ भी खबरें भी मिली। बंद के दौरान जीटी रोड पर बसों की आवाजाही भी ठप रही। गहरी मंडी, मल्लिया और टांगरा में भी बंद का असर दिखा।
बेअदबी पर बेकाबू हालात, जिंदगी 'अनट्रैक', पाक में भी विरोध
10 of 15
एसजीपीसी कर्मियों ने काली पट्टियां बांध कर सामूहिक रोष मार्च निकाला। एसजीपीसी के अतिरिक्त सचिव दिलजीत सिंह बेदी ने कहा कि अखंड पाठ 18 अक्तूबर से शुरू किए जाएंगे।
बेअदबी पर बेकाबू हालात, जिंदगी 'अनट्रैक', पाक में भी विरोध
11 of 15
मक्खू के पास हरिके पत्तन पुल पर लगभग पंद्रह हजार लोग पिछले 48 घंटे से धरने पर बैठे हुए हैं। पुल के दोनों ओर पेड़ गिराकर यातायात ठप किया गया है। सिख संगतों ने फिरोजपुर-मल्लावाला रोड, फाजिल्का रोड, झोक हरिहर, जीरा रोड, अटारी, सात नंबर चुंगी फिरोजपुर छावनी, ऊधम सिंह चौक, शेरखां और हरिके हेड पर ट्रैफिक बंद रहा।
बेअदबी पर बेकाबू हालात, जिंदगी 'अनट्रैक', पाक में भी विरोध
12 of 15
गांव बुद्ध सिंह वाला में लोगों ने नेताओं की एंट्री बैन कर दी है। गांव में अकाली दल, आप और कांग्रेस नेताओं के प्रवेश न करने का सूचना बोर्ड लगाया गया है।
बेअदबी पर बेकाबू हालात, जिंदगी 'अनट्रैक', पाक में भी विरोध
13 of 15
तरनतारण श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटना के रोष में पूरी तरह बंद रहा। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी सत्कार कमेटी के नेता गुरमीत सिंह झब्बाल, फेडरेशन नेता गुरजिंदर सिंह दमदमी टकसाल नेता मेजर सिंह, कश्मीर सिंह संघा, लखविंदर सिंह, सुरजीत सिंह ने इस घटना के लिए पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
बेअदबी पर बेकाबू हालात, जिंदगी 'अनट्रैक', पाक में भी विरोध
14 of 15
सिख जत्थेबंदियों ने शहर में लगे अकाली नेताओं के होर्डिंग भी फाड़ दिए। बंद के दौरान अमृतसर-फिरोजपुर मुख्य मार्ग, अमृतसर चौक बाइपास, जंडियाला चौक बाइपास, गोइंदवाल चौक बाइपास पर यातायात ठप रहा। पट्टी के गांव कैरों में भी सिख संगतों की तरफ से रास्ता रोका गया।
बेअदबी पर बेकाबू हालात, जिंदगी 'अनट्रैक', पाक में भी विरोध
15 of 15
मोगा में सिख संगत की बैठक में इस बार काली दिवाली मनाने और नवंबर में होने वाले विश्व कबड्डी कप के बायकाट का एलान किया गया। सिख संगठनों ने मुख्य मार्गों और लिंक सड़कों पर दिनभर ट्रैफिक जाम रखा। कोई भी बस अड्डे से निकलने नहीं दी गई।