फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरों को बचाने में इस 20 साल की लड़की ने गंवाईं जान, मां से बोली... मुझे बचा लो

Thu, 27 Apr 2017 09:48 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 13
Jasmeet Kaur
दोस्तों को बचाने में 20 साल की लड़की जिंदा जल गई, लेकिन आखिर में उसने अपनी मां से कहा कि दमकल का नंबर नहीं लग रहा, मैं फंस गई हूं।
विज्ञापन

2 of 13
Jasmeet Kaur
नोएडा की एक्सल ग्रीन कंपनी में एचआर एग्जिक्यूटिव का काम करने वाली मोहाली के फेज-6 की रहने वाली जसमीत कौर को क्या पता था कि वो अपने ऑफिस के जिन साथियों के साथ अपना 20 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है, अगले ही दिन वो उन सभी की जान बचाते हुए आग में जिंदा जल जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 13
Jasmeet Kaur
जसमीत के साथ ऐसा हुआ 18 अप्रैल को। उन्होंने अपने ऑफिस में जिन साथियों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया, अगले ही ऑफिस में लगी आग में वे उन्हीं सािथयों को बचाने में जुटी रहीं, लेकिन उन्हें बचाने के बाद वे खुद उस आग से सुरक्षित निकलने में नाकाम रहीं और आग की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।

4 of 13
Jasmeet Kaur
जसमीत की आत्मा की शांति के लिए फेज-5 के गुरुद्वारा साहिब में सोमवार को अंतिम अरदास का आयोजन किया गया, जहां उनकी बहादुरी को याद कर सभी दंग थे। वहीं सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने 15 अगस्त को जसमीत को वीरता पुरस्कार दिलवाने की सिफािरश करने का वादा किया है।
विज्ञापन

5 of 13
Jasmeet Kaur
जसमीत के मामा सुरजीत सिंह ने बताया कि 19 अप्रैल को जसमीत की कंपनी की इमारत में आग लग गई और चार मंजिलें पूरी तरह आग की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन

6 of 13
Jasmeet Kaur
जसमीत अपने पांच साथी कर्मचारियों के साथ तीसरी मंजिल पर आग में फंसी थी। तीसरी मंजिल पर फंसे कर्मचारियों को आग से बचाकर नीचे उतारने के लिए रस्सी नीचे गिराई गई। इस रस्सी से जसमीत ने एक के बाद एक पांच साथियों को नीचे उतरने के लिए कहा, जिनमें एक लड़का व चार लड़कियां थी।
विज्ञापन

7 of 13
Jasmeet Kaur
सभी साथी रस्सी के जरिये सुरक्षित नीचे उतरे। जब लड़के की बारी आई तो उसने जसमीत को जाने के लिए कहा, लेकिन जसमीत ने खुद जाने के बजाय पहले लड़के को भेजा।

8 of 13
Jasmeet Kaur
जब लड़का नीचे उतर रहा था तो उसी दौरान रस्सी जलकर टूट गिर गई और जसमीत तीसरी मंजिल पर ही फंसी रह गई। आग में झुलसने के कारण उसकी मौत हो गई।

9 of 13
r Jasmeet Kaur
जसमीत की माता अपने भाई के पास फेज-6 में रहती हैं। उनका अपने पति के साथ मैट्रीमोनियल डिस्प्यूट है, जिस कारण 20 साल की जसमीत छोटी उम्र में ही नौकरी करने लगी थीं।
 

10 of 13
Jasmeet Kaur
वे अपनी मां व छोटे भाई का इकलौता सहारा थीं। जसमीत की मौत के बाद उनकी मां की हालत काफी नाजुक है।
 

11 of 13
Jasmeet Kaur
जसमीत के मामा ने बताया कि जसमीत नोयडा में नौकरी कर रही थी। उनकी मां भी उनके साथ ही रहती थीं, लेकिन अब वे फेज-6 में ही उनके साथ रहेंगी।
 

12 of 13
Jasmeet Kaur
जसमीत की अंतिम अरदास के समय शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ ने कहा कि जसमीत को एसजीपीसी से बहादुरी पुरस्कार दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन

13 of 13
Jasmeet Kaur
वहीं सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि संसद में जसमीत कौर का श्रद्धांजलि प्रस्ताव लाया जाएगा और 15 अगस्त पर उसे वीरता पुरस्कार से नवाजने की सिफारिश की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें