नगर निगम सदन की बैठक पार्षदों के हंगामे के चलते एक घंटे तक रुकी रही। दरअसल जब बैठक में शुरू हुई तो कांग्रेस पार्षद गुरबख्श बोलने लगी कि अकाली पार्षद हरजिंदर कौर ने उनपर असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल किया। इस पर भाजपा पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया और उन्हें अपनी बात रखने का मौका ही नहीं दिया।।
विज्ञापन
हाउस मीटिंग और पार्षदों में तू-तू-मैं-मैं, देखिए तस्वीरें
2 of 5
नाराज गुरबख्श रावत ने हंगामा बढ़ने पर यह तक कह दिया कि वे तब तक मीटिंग नहीं चलने देंगी जब तक उनके सवालों का उन्हें जवाब नहीं मिल जाएगा। कांग्रेस पार्षद उन्हें मनाने में जुटे रहे। इसी कारण मीटिंग की कार्रवाई एक घंटा देरी से शुरू हुई।
विज्ञापन
हाउस मीटिंग और पार्षदों में तू-तू-मैं-मैं, देखिए तस्वीरें
3 of 5
दरअसल जब बैठक में शुरू हुई तो कांग्रेस पार्षद गुरबख्श बोलने लगी कि अकाली पार्षद हरजिंदर कौर ने उन पर तीज फेस्टिवल में बिड खोलने के संबंध में आरोप लगाए। यही नहीं उन्होंने असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल किया। इस पर भाजपा पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया।
हाउस मीटिंग और पार्षदों में तू-तू-मैं-मैं, देखिए तस्वीरें
4 of 5
भाजपा पार्षद अरुण सूद ने कहा कि मीटिंग की शुरुआत में ये मसला उठाना उचित नहीं है। हरजिंदर कौर मीटिंग में नहीं थी और उनकी अनुपस्थिति में उनके खिलाफ आवाज उठाने पर भी भाजपा पार्षदों ने आपत्ति जताई। कुछ ही देर में सभी पार्षदों में तू-तू-मैं-मैं बढ़ गई और मेयर व कमिश्नर को टी-ब्रेक घोषित करना पड़ा।
हाउस मीटिंग और पार्षदों में तू-तू-मैं-मैं, देखिए तस्वीरें
5 of 5
बैठक में सेक्टर-11 के फायर स्टेशन और 8 रिहायशी घरों की मरम्मत का भी प्रस्ताव पास कर दिया गया। इस पर पार्षदों ने सुझाव दिया कि शहर के बाकी फायर स्टेशंस भी खस्ता हाल हैं और उनकी भी रेनोवेशन होनी चाहिए। वहीं कांग्रेस पार्षद व पूर्व मेयर सुभाष चावला ने इस एजेंडे पर आपत्ति जताई।