हरियाणा के पानीपत में इनेलो नेता कुलदीप डिमाना के डिमाना (दीवाना) गांव स्थित मकान में बदमाशों ने दिनदहाड़े घुसकर उसकी मां और गांव की ही एक युवती की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी और बदमाश घर से लाखों रुपये की नकदी और गहने लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
हत्याकांड का ऐसा मंजर कि दहल जाएगा दिल
2 of 4
बदमाशों दोहरे हत्याकांड के बाद घर से करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और 25-30 तोले सोने और चांदी के गहने लूटकर ले गए। कुलदीप के नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले लड़के ईशु के दोपहर बाद घर पर आने के बाद दोहरे हत्याकांड का पता लगा। इसके बाद गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
हत्याकांड का ऐसा मंजर कि दहल जाएगा दिल
3 of 4
इनेलो युवा के प्रदेश सचिव कुलदीप डिमाना के घर पर शुक्रवार दोपहर उसकी मां मूर्ति (65) अकेली थी। घर में घुसे बदमाशों के लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने मूर्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। इसी समय कुलदीप के घर में काम करने वाली संतोष (20) आ गई। बदमाशों ने उसकी भी हत्या कर दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एफएसएल की मदद से नमूने जुटाए और पोस्टमार्टम करवा कर दोनों शव परिजनों को सौंप दिए इनेलो के कई नेता और काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। देर शाम तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।