फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर की 'दंगल' की नोटबंदी को पटखनी, हाउसफुल शो, देखिए रिएक्शन

Sun, 25 Dec 2016 11:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
dangal
आमिर खान की 'दंगल' तो निकल पड़ी। पहले दिन शो हाउसफुल रहे और नोटबंदी का भी कोई असर नहीं। देखिए युवाओं का रिएक्शन।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
‘दंगल’ का लुत्फ उठाने पहुंचे लोग
जैसी उम्मीद थी, वैसा ही हुआ। मिस्टर परर्फेक्शनिस्ट आमिर खान आए और परदे पर छा गए। नोटबंदी के बीच चर्चा थी कि दंगल का भविष्य क्या होगा। बेहतरीन मार्केटिंग स्ट्रैटजी और अभिनय के बल पर पहले ही दिन दंगल ने 95 प्रतिशत ओपनिंग की। चंडीगढ़ में लगभग सभी शो दंगल के नाम बुक हैं।
विज्ञापन

3 of 6
‘दंगल’ का लुत्फ उठाने पहुंचे लोग
एलांते में बेफिक्रे और डियर जिंदगी के भी एक दो शो हैं, लेकिन जिस तरह से भीड़ उमड़ी है, उससे कयास लगाए जा रहे हैं कि एक-दो दिन में ये शो भी दंगल के नाम होने वाले हैं। शहर के सभी मल्टी कांप्लेक्स के सिनेमाघरों में अगले दो, तीन दिन की बुकिंग भी पहले से हो चुकी है। ऐसे में एक  तो मैसेज यह कि यह फिल्म देखने के लिए लोगों पर नोटबंदी का कोई असर नहीं, क्योंकि दंगल देखने लोग फैमिली के साथ आ रहे हैं।

 

4 of 6
‘दंगल’ का लुत्फ उठाने पहुंचे लोग
पीवीआर सिनेमा के एरिया मैनेजर चंद्रमोहन शर्मा का कहना कि पहले दिन के क्राउड को देखकर लगता है कि लोग अपने बच्चों को यह फिल्म दिखाना चाहते है। उनका खुद का कहना है कि यह एक फैमिली फिल्म है और इसके दर्शक भी ज्यादा होंगे। जिसके चलते यह कहना भी गलत नहीं होगा कि यह फिल्म सुल्तान की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
विज्ञापन

5 of 6
दंगल फिल्म का एक दृश्य
दंगल की ऐसी ओपनिंग का शायद सिनेमा प्रबंधकों को पहले से अनुमान था। जिसके चलते प्रबंधकों ने सिनेमाघरों में सुबह 9 बजे ही शो शुरू करने की योजना बना ली थी। यहीं नहीं दंगल का आखिरी शो सिनेमा घरों में रात 11:55 पर शुरू होगा। वहीं फन सिनेमा मैनेजर रोहित कुमार और सिनेपॉल जगत के जतिंदर सिंह का कहना कि पहले दिन की फिल्म की ओपनिंग ने साबित कर दिया कि फिल्म नया रिकॉर्ड बना सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
‘दंगल’ का लुत्फ उठाने पहुंचे लोग
शहर के सिनेमा घरों में रोजाना 100 से ज्यादा दंगल के रोजाना शो दिखाने की व्यवस्था सिनेमा प्रबंधकों ने की है। जिनमें सबसे ज्यादा 25 शो पीवीआर एलांते में चलेंगे। इसके बाद 18 शो पीवीआर सेंट्रा में, 17 शो फन सिनेमा, 14 शो डीटी सिनेमा में, 13 सिनेपाल जगत और 13 शो पिकाडली सिनेमा में रोजाना दंगल के दिखाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें