क्या आप जानते हैं पंजाब में एक ऐसा शहर है, जहां अभी तक जिन फिल्मों की शूटिंग हुई है, वो बड़ी हिट रही हैं। देखिए, कौन सा है वो शहर और वो हिट फिल्में।
विज्ञापन
देखिए, एक ऐसा शहर, जहां शूटिंग मतलब हिट की गारंटी
2 of 9
ये शहर का शाही शहर पटियाला। यहां करीना कपूर और शाहिद कपूर स्टारर सुपरहिट मूवी जब वी मेट को रिलीज हुए आठ साल हो गए हैं। तब से अब तक शाही शहर ने बॉलीवुड को आठ सुपरहिट फिल्में दी हैं। पटियाला में जिन फिल्मों की शूटिंग हुई है, उनमें जब वी मेट के अलावा यहां बॉडीगार्ड, यमला पगला दीवाना, मेरे ब्रदर की दुल्हन, भाग मिल्खा भाग, सन ऑफ सरदार, लव आज कल शामिल है।
विज्ञापन
देखिए, एक ऐसा शहर, जहां शूटिंग मतलब हिट की गारंटी
3 of 9
2011 में सलमान-करीना स्टारर मूवी बॉडीगार्ड की शूटिंग पटियाला स्टेशन पर चल रही थी। क्रू मेंबर्स से पूछा गया कि शूटिंग के लिए सभी डायरेक्टर यहां क्यों आते हैं? तो जवाब मिला सलमान भाई हों या कोई और सबके मन में यही बात है कि शूटिंग पटियाला में करेंगे।
देखिए, एक ऐसा शहर, जहां शूटिंग मतलब हिट की गारंटी
4 of 9
इम्तियाज को शहर इतना पसंद आया कि फिर पहुंच गए पटियाला रेलवे स्टेशन। और लव आज कल की शूटिंग शुरू की। फिर क्या मूवी सुपरहिट। राकेश ओमप्रकाश मेहरा की भाग मिल्खा भाग की शूटिंग पंजाबी यूनिवर्सिटी में हुई। इसने तो सभी रिकॉर्ड ही तोड़ दिए।
विज्ञापन
देखिए, एक ऐसा शहर, जहां शूटिंग मतलब हिट की गारंटी
5 of 9
हैंडसम एक्टर धर्मेंद्र अपने बेटों सनी और बॉबी देओल के साथ मूवी यमला पगला दीवाना की शूटिंग के लिए पटियाला पहुंचे। और मूवी चल निकली। मेरे ब्रदर की दुल्हन के लिए कटरीना कैफ-इमरान खान आए। बहादुरगढ़ किला, हेरिटेज होटल और रेलवे स्टेशन पर शूटिंग हुई और मूवी सुपरहिट रही।
विज्ञापन
देखिए, एक ऐसा शहर, जहां शूटिंग मतलब हिट की गारंटी
6 of 9
इसी तरह अजय देवगन की सन ऑफ सरदार भी लोगों को काफी पसंद आई। पटियाला बॉलीवुड फिल्मों के लिए लकी चार्म है। यहां बनी आठ मूवी सुपरहिट रहीं। इसके अलावा भी बहुत सी ऐसी खूबियां हैं, जो डायरेक्टर्स को आसानी से मिल जाती हैं। वो बड़ी परेशानी से बच जाते हैं।
विज्ञापन
देखिए, एक ऐसा शहर, जहां शूटिंग मतलब हिट की गारंटी
7 of 9
पटियाला में शूटिंग के लिए हर चीज आसानी से मिल जाती है। कितने ही डायरेक्टर और एक्टर्स के करियर को ऊंचाई तक ले जाने में इस डेस्टिनेशन का बहुत बड़ा रोल रहा है। ये शहर बहुत सस्ता है। होटल सस्ते हैं, खाना अच्छा है। चंडीगढ़ के मुकाबले चार्जेज कम हैं। एक जगह के लिए चंडीगढ़ में 50 हजार देने पड़ते हैं तो यहां पर 25 हजार रुपए में बात बन जाती है।
देखिए, एक ऐसा शहर, जहां शूटिंग मतलब हिट की गारंटी
8 of 9
बॉलीवुड में सबको पता है कि पटियाला इम्तियाज अली के लिए काफी लक्की रहा है। 2007 में उन्होंने सिख फैमिली पर फिल्म बनाई जब वी मेट। उसकी लोकेशन के लिए पहुंचे बागड़ियां की हवेली। यहां गाना शूट हुआ। नगाड़ा-नगाड़ा। मूवी के कई सीन और भी शूट हुए। ये अब तक की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्म है।
पंजाबी फिल्मों की सीनियर एक्ट्रेस और डायरेक्टर डॉ.सुनीता धीर कहती हैं कि पटियाला में वो सब है जो एक फिल्म मेकर को चाहिए। पहले तो यह नो डिस्टरबेंस एरिया है। कम ट्रैफिक के चलते जाम का पंगा नहीं। फ्लाइंग क्लब के साथ ही भाखड़ा। व्यू बहुत खूबसूरत हैं। यहां पर आर्टिस्ट भी इजिली अवेलेबल हैं। कई कॉलेज यहां की हेरिटेज बिल्डिंग हैं। सिक्योरिटी तो रहती ही है। परमिशन भी मिल जाती है।