लो जी, एक और बिग सीक्रेट लीक हो गया है। एक फिल्मी अदाकारा जल्द विवाह के बंधन में बंधने जा रही हैं। अभिनेत्री ने खुद इसकी पुष्टि कर दी है। देखिए कौन हैं वो। रिपोर्टः जगदीश जोशी, मुक्तसर
विज्ञापन
बिग सीक्रेट लीक, शादी करने जा रही हैं ये फिल्मी अदाकारा
2 of 9
ये अभिनेत्री हैं धृति सहारन। पंजाबी फिल्म ‘प्योर पंजाबी’ से अभिनय जगत में कदम बढ़ाने वाली अदाकारा धृति सहारन ने फिल्म ‘साड्डा हक’ से कामयाबी हासिल की। विवाह से पूर्व उन्होंने अपनी फिल्म ‘तेरी मेरी इक्क जिंदड़ी’ की शूटिंग पूरी कर ली है।
विज्ञापन
बिग सीक्रेट लीक, शादी करने जा रही हैं ये फिल्मी अदाकारा
3 of 9
कोलकाता में जन्मी और फिल्म नगरी मुंबई में जवान हुई धृति इन दिनों पंजाबी, हिंदी और तेलगु भाषा की फिल्मों में सक्रिय है। धृति का कहना है कि विवाह उसके फिल्म करिअर में बाधा नहीं बनेगा, बल्कि विवाह के बाद वह और भी शिद्दत से अपने फिल्म करिअर को उच्च मुकाम तक ले जाने की कोशिश करेंगी।
बिग सीक्रेट लीक, शादी करने जा रही हैं ये फिल्मी अदाकारा
4 of 9
बहुत कम पाठकों को पता होगा कि वह एक सुरीली गायका भी है। धृति के लिए अभिनय जुनून है तो गायकी रुह की खुराक। धृति बताती है कि स्कूल पढ़ते समय से ही उसके मन में अभिनय का शौक पैदा हो गया था, मगर उसे यह नहीं मालूम था कि वह पेशावर अदाकारा ही बनेंगी।
विज्ञापन
बिग सीक्रेट लीक, शादी करने जा रही हैं ये फिल्मी अदाकारा
5 of 9
अपने फिल्म करिअर के बारे में वह बताती हैं कि डिवाई पाटिल इंजीनियरिंग कॉलेज पुणे से इंजीनियरिंग करने के बाद उन्होंने इस क्षेत्र में कदम बढ़ाया। पहले वह शौकिया गाती थी। उसने गायकी में कई अवार्ड भी जीते। ‘इंडियन आइडल’ में टॉप फाइव तक पहुंची।
विज्ञापन
बिग सीक्रेट लीक, शादी करने जा रही हैं ये फिल्मी अदाकारा
6 of 9
पंजाबी फिल्म ‘प्योर पंजाबी’ थी। निर्देशक मुनीष शमा की इस फिल्म में उसने करन कुंद्रा, संग्राम सिंह तथा मनजोत सिंह के साथ मुख्य भूमिका निभाई। निर्देशक मनदीप बैनीपाल की फिल्म ‘साड्डा हक’ में धृति सहारन ने शरन गिल नामक जर्नलिस्ट की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
बिग सीक्रेट लीक, शादी करने जा रही हैं ये फिल्मी अदाकारा
7 of 9
इस फिल्म में अभिनय के लिए पीटीसी पंजाबी फिल्म अवार्ड में ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ का अवार्ड मिला। पंजाबी फिल्म ‘पिंकी मोगे वाली’ में उसका आइटम गीत ‘ठुमका’ भी बेहद चर्चा में रहा। अभी हाल ही में उसने बॉलीवुड फिल्म निर्देशक पार्थो घोष की फिल्म ‘तेरी मेरी इक्क जिंदड़ी’ की शूटिंग पूरी की है।
बिग सीक्रेट लीक, शादी करने जा रही हैं ये फिल्मी अदाकारा
8 of 9
धृति बताती हैं कि अपने म्यूजिक बैंड से वे एशिया के कई शहरों में दर्जनों लाइव शो कर चुकी हैं। इस बैंड के जरिए उसने एशिया के लगभग हर मुल्क में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। धृति खुद को कभी खाली नहीं बैठने देती। जब शूटिंग से फ्री होती हैं तो लाइव शो में जुट जाती हैं।
बिग सीक्रेट लीक, शादी करने जा रही हैं ये फिल्मी अदाकारा
9 of 9
धृति बताती हैं कि अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेती हैं। यही वजह है कि उसने अपना हमसफर भी खुद ही चुना है। शीघ्र ही वह अपने प्रेमी जयंत रेड्डी के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं। जयंत पेशे से अदाकार और बिजनसमैन हैं और हैदराबाद के एक सियासी घराने से तालुक्क रखते हैं।