जालंधर में आज गेटमैन की गलती से तेज रफ्तार डीएमयू जानलेवा हादसे की शिकार हो गई। हादसे में ट्रेन ड्राइवर सहित 3 लोग मारे गए। देखिए, हादसे की पहली तस्वीरें।
विज्ञापन
जालंधर रेल हादसे की पहली तस्वीरें दिल दहला देंगी
2 of 10
जालंधर-फिरोजपुर रेलवे ट्रैक पर गांव वरियाणा के पास तेज रफ्तार डीएमयू और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ट्रेन ड्राइवर, ट्राली ड्राइवर और उसके साथ बैठा व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन
जालंधर रेल हादसे की पहली तस्वीरें दिल दहला देंगी
3 of 10
हादसा, जालंधर के 7 किलामीटर दूर गांव नंदनपुर और वरियाणा गांव के बीच बने फाटक पर गेटमैन की गलती के कारण हुआ। दरअसल, गेटमैन वरियाणा में फाटक बंद करना भूल गया।
जालंधर रेल हादसे की पहली तस्वीरें दिल दहला देंगी
4 of 10
सुबह करीब साढ़े 8 बजे मिट्टी से भरी ट्राली फाटक से गुजर रही थी कि इतने में फिरोजपुर से आ रही तेज रफ्तार डीएमयू उस ट्राली से जा टकराई।
विज्ञापन
जालंधर रेल हादसे की पहली तस्वीरें दिल दहला देंगी
5 of 10
ट्रैक्टर तो वहीं निकल गया, जबकि ट्राली काफी आगे तक डीएमयू के साथ घिसटती चली। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रेन में सवार 4-5 सवारियों को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
जालंधर रेल हादसे की पहली तस्वीरें दिल दहला देंगी
6 of 10
हादसे के बाद गेटमैन मौके पर फरार बताया जा रहा है। मरने वालों में ट्रेन चालक फिरोजपुर निवासी हरभजन सिंह, ट्रैक्टर चालक और साथ बैठे परमजीत सिंह शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जालंधर रेल हादसे की पहली तस्वीरें दिल दहला देंगी
7 of 10
हादसे के बाद ट्रेन की हालत कुछ ऐसी हो गई।
जालंधर रेल हादसे की पहली तस्वीरें दिल दहला देंगी
8 of 10
हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली की हालत कुछ ऐसी हो गई।
जालंधर रेल हादसे की पहली तस्वीरें दिल दहला देंगी
9 of 10
हादसे के बाद पलटी ट्रॉली को सीधा करते हुए घटनास्थल पर इकट्ठे हुए लोग।