छह जनवरी को होने वाले मेयर चुनाव के लिए शुक्रवार को भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे। इस बार मेयर पद महिला के लिए आरक्षित है। ऐसे में भाजपा से हीरा नेगी और कांग्रेस से पूनम शर्मा ने नामांकन भरा।
विज्ञापन
मिलिए, चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में उतरे उम्मीदवारों से
2 of 6
शुक्रवार को पहले कांग्रेसी उम्मीदवारों ने नामांकन भरे। कांग्रेसी पार्षदों के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल और प्रदेश अध्यक्ष बीबी बहल भी पहुंचे। साथ ही मौजूदा मेयर हरफूलचंद्र कल्याण, पूर्व मेयर सुभाष चावला और प्रदीप छाबड़ा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
मिलिए, चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में उतरे उम्मीदवारों से
3 of 6
कांग्रेसियों के बाद भाजपा पार्षदों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्हें नामांकन भरवाने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन और पूर्व सांसद सत्यपाल जैन भी पहुंचे। भाजपा पार्षदों के साथ काफी संख्या में कार्यकर्ता भी थे।
मिलिए, चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में उतरे उम्मीदवारों से
4 of 6
सीनियर डिप्टी मेयर के लिए भाजपा से राजेश गुप्ता और कांग्रेस से सतीश कैंथ चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
मिलिए, चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में उतरे उम्मीदवारों से
5 of 6
डिप्टी मेयर के लिए भाजपा से देवेश मौदगिल और कांग्रेस से गुरबख्श रावत उम्मीदवार हैं। इन सभी ने भी शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया।