फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, आर्मी में भर्ती से पहले ही कैसे नसीब हुई 'शहादत'?

Thu, 15 Oct 2015 11:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
वर्दी पहन देश सेवा की चाह में सैकड़ों युवक आर्मी भर्ती कैंप में पहुंचे हुए थे। लेकिन एक हादसे ने तोड़ दिया इन युवकों का सपना। देखिए तस्वीरों में।
विज्ञापन

देखिए, आर्मी में भर्ती से पहले ही कैसे नसीब हुई 'शहादत'?

2 of 8
दरअसल पंजाब के पठानकोट में तेज आंधी के तेज आंधी के कारण बुधवार सुबह माधोपुर में एक पेड़ गिरने से आर्मी स्टेशन में बना सीमेंटेड शेल्टर टूटकर गिर गया। इसके मलबे के नीचे दबने से सेना में भर्ती के लिए आए एक युवक की मौत हो गई और छह युवक घायल हो गए।

विज्ञापन

देखिए, आर्मी में भर्ती से पहले ही कैसे नसीब हुई 'शहादत'?

3 of 8
तेज आंधी के कारण आर्मी स्टेशन में बना सीमेंटेड शेल्टर टूटकर गिरने से मलबे के नीचे दबकर सेना में भर्ती के लिए आए छह युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना माधोपुर की पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पठानकोट लाया गया।

देखिए, आर्मी में भर्ती से पहले ही कैसे नसीब हुई 'शहादत'?

4 of 8
डीएसपी ग्रामीण रंजीत सिंह ने बताया कि माधोपुर आर्मी स्टेशन में तीन दिन से टीए की भर्ती चल रही है। बुधवार को तीसरे दिन हिमाचल और जम्मू कश्मीर से आने वाले युवकों की भर्ती की जानी थी। उन्होंने बताया कि तेज आंधी से बचने के लिए युवक शेल्टर के नीचे खड़े हो गए।

विज्ञापन

देखिए, आर्मी में भर्ती से पहले ही कैसे नसीब हुई 'शहादत'?

5 of 8
अचानक उस शेल्टर पर एक पेड़ टूटकर गिर पड़ा जिससे शेल्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। शेल्टर के मलबे के नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई और छह घायल हो गए। पुलिसकर्मियों ने जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

देखिए, आर्मी में भर्ती से पहले ही कैसे नसीब हुई 'शहादत'?

6 of 8
मृतक की पहचान शशि ठाकुर (23) पुत्र रमेश चंद निवासी बूहटा हमीरपुर (हिप्र) के रूप में हुई है। गंभीर घायलों में राज सिंह (24) पुत्र हंस राज निवासी कूद उधमपुर (जेएंडके), राजीव (21) पुत्र सोलांखे राम, मनीश उम्र (21) पुत्र रामकृष्ण दोनों निवासी हमीरपुर (हिप्र) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

देखिए, आर्मी में भर्ती से पहले ही कैसे नसीब हुई 'शहादत'?

7 of 8
तीन युवकों को मामूली चोटें आई हैं जिनकी पहचान अमित, आकाश व सुमन के रूप में हुई है। पुलिस युवकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचित कर रही है।

विज्ञापन

देखिए, आर्मी में भर्ती से पहले ही कैसे नसीब हुई 'शहादत'?

8 of 8
बुधवार को एसएसपी पठानकोट आरके बख्शी, डिप्टी स्पीकर पंजाब दिनेश सिंह बब्बू, विधायक अश्वनी शर्मा, मेयर अनिल वासुदेवा, किसान व खेत मजदूर सेल के जिला चेयरमैन अमित सिंह मंटू घायलों का हाल जानने पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें