पंजाब के बटाला में बच्चों से भरी बस बेकाबू होकर नाले में गिर गई। हादसे में 3 बच्चों की मौत हो गई वहीं 40 बच्चे घायल हो गए। हादसे की भयावहता बयां करती देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
35 सीटर बस में ठूंस दिए 60 बच्चे, नाले में गिरी, 3 की मौत
2 of 10
बच्चों से भरी बस बेकाबू होकर नाले में गिर गई। हादसा पंजाब के बटाला के फतेहगढ़ चूड़ियां के गांव ठठस के पास मंगलवार को हुआ। हादसे में 3 बच्चों की मौत हो गई वहीं 40 बच्चे घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। नाले में बस गिरते ही आसपास के गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और बच्चों को बाहर निकाला। दो बच्चों की मौत मौके पर ही हो गई। एक की मौत बटाला अस्पताल में हुई।
विज्ञापन
35 सीटर बस में ठूंस दिए 60 बच्चे, नाले में गिरी, 3 की मौत
3 of 10
बताया जा रहा है कि स्कूल बस 35 सीटर है लेकिन इसमें साठ बच्चों को बैठाया गया था। इसके अलावा बच्चों का सामान भी रखा गया था। एसएसपी ने बताया कि यदि बस ड्राइवर के पास हैवी व्हीकल चलाने का लाइसेंस न हुआ तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी दिलजिंदर सिंह ने कहा कि स्कूल की ओर से बस में इतने बच्चे बैठाने की इजाजत कैसे दे दी गई इस मामले की जांच भी की जाएगी।
35 सीटर बस में ठूंस दिए 60 बच्चे, नाले में गिरी, 3 की मौत
4 of 10
मंगलवार सुबह मजीठा की तरफ से फतेहगढ़ चूड़ियां आ रही बच्चों से भरी स्कूल बस जब गांव ठठा के पास पहुंची तो तेज रफ्तार होने के कारण दूसरी तरफ से आ रही जिप्सी से टकरा गई। टक्कर से बस साइड में खड़ी बाइक को चपेट में लेते हुए पुल पर लगी ग्रिलों को तोड़ती हुई नाले में जा गिरी। हादसे में हरकीरत सिंह (11), हरप्रितपाल सिंह (13) की मौके पर ही मौत हो गई। जसमीत (13) की मौत बटाला अस्पताल में हुई।
विज्ञापन
35 सीटर बस में ठूंस दिए 60 बच्चे, नाले में गिरी, 3 की मौत
5 of 10
वहीं 40 बच्चे बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस बहुत तेज थी। जब वह पुल पर पहुंची तो बस ड्राइवर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस पानी से भरे नाले में जा गिरी। एसएसपी बटाला दिलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
35 सीटर बस में ठूंस दिए 60 बच्चे, नाले में गिरी, 3 की मौत
6 of 10
डीएसपी फतेहगढ़ चूड़ियां किरपाल सिंह ने बताया कि स्कूल के प्रिंसिपल, स्कूल बस चालक और स्कूल प्रबंधक कमेटी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रिंसिपल को हिरासत में ले लिया गया है। बस चालक अस्पताल में भर्ती है। ठीक होने के बाद बस चालक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीएसपी ने बताया कि पुलिस प्रबंधक कमेटी के सदस्यों की भी पहचान कर रही है। अन्य सदस्यों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
35 सीटर बस में ठूंस दिए 60 बच्चे, नाले में गिरी, 3 की मौत
7 of 10
जिस नाले में बस गिरी उसमें पानी कम था। इसके कारण जान की हानि कम हुई। यदि नाले में पानी की मात्रा ज्यादा होती तो हादसा और भी भयानक हो सकता था। फतेहगढ़ चूड़ियां निजी स्कूल की बस ड्रेन में गिरने से घायल हुए बच्चों में से तेरह की हालत गंभीर होने पर उन्हें यहां के गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
35 सीटर बस में ठूंस दिए 60 बच्चे, नाले में गिरी, 3 की मौत
8 of 10
यहां दाखिल घायल बच्चों जपजीत कौर, सुप्रीत सिंह, अरमिंदर सिंह, राजनदीप कौर, अजयबीर सिंह, अर्शदीप सिंह निवासी बडाला वीरम, हरमनप्रीत कौर, निमनप्रीत कौर, पायलप्रीत कौर, परनीत कौर, साहिब नसीब, मनप्रीत सिंह, पलकप्रीत कौर निवासी भूमावडाला का इलाज जारी है। घायल बच्चों को हाल लेने के लिए दोपहर बाद कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी अस्पताल पहुंचे। जोशी बच्चों को अभिभावकों को सांत्वना दी।
35 सीटर बस में ठूंस दिए 60 बच्चे, नाले में गिरी, 3 की मौत
9 of 10
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से बच्चों का मुफ्त इलाज कराया जाएगा। मृतक बच्चों को परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने अस्पताल के अधीक्षक डॉ. रामस्वरुप शर्मा को घायल बच्चों का इलाज मुफ्त में करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि इलाज में किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए।
35 सीटर बस में ठूंस दिए 60 बच्चे, नाले में गिरी, 3 की मौत
10 of 10
फतेहगढ़ चूड़ियां में हादसे का शिकार हुई बस में सवार स्कूल टीचर अमृतबीर कौर की दिलेरी से कई बच्चों की जान बच गई। खुद घायल होने के बाद भी वह बच्चों को बस में निकालने में जुटी रहीं। हादसे में जिन तीन बच्चों की मौत हुई हैं, वह उस क्लास की टीचर हैं। हादसे में जान गंवाने वाला जसप्रीत सिंह छठी कक्षा का छात्र था। पढ़ाई के साथ एथलेटिक का अच्छा खिलाड़ी थी। जिलास्तरीय टूर्नामेंट में वह हमेशा पहले स्थान पर आता था।