फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

ये हैं देश के 11 सबसे बड़े दरिंदगी भरे रेप केस, जिन्होंने हिलाकर रख दी आत्मा

Thu, 30 Nov 2017 05:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
1 of 11
रेप - फोटो : SELF
लड़की ने पीजी जाने को ऑटो किया और ड्राइवर ने दो के साथ मिलकर उसका गैंगरेप किया। देखिए देश में हुए ऐसे ही 11 दरिंदगी भरे रेप केस, जिन्होंने हिलाकर रख दिया।

2 of 11
Chandigarh Gangrape Case
ताजा मामला चंडीगढ़ का है। 17 नवंबर 2017 की शाम देहरादून की लड़की चंडीगढ़ से मोहाली जाने के लिए निकली। उसने ऑटो लिया, लेकिन ड्राइवर ने दो और सवारियों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। लड़की की हालत इस समय ऐसी है कि बदहवासी छाई है। वहीं पुलिस भी अभी तक आरोपियों तक पहुंच नहीं पाई है।

3 of 11
child rape
मार्च 2017 में शिमला में लड़की की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई। मामले में काफी हंगामा हुआ, आगजनी हुई। एक आरोपी की हत्या कर दी गई, पुलिस वालों पर भी आरोप लगे। फिलहाल जांच जारी है, लेकिन मामले में लड़की के साथ जैसी दरिंदगी हुई, जानकर देश हिल गया।

 

4 of 11
rohtak rape
जुलाई 2017 में चडीगढ़ में ही 10 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया था। आरोपी बच्ची के अपने दोनों मामा निकले। बच्ची से रेप का पता तब चला, जब वह गर्भवती हो गई। वक्त भी ऐसा था कि उसका गर्भपात भी नहीं करा सकते थे, ऐसे में लड़की ने एक बच्ची को जन्म दिया। जिसे मां बाप ने अपनाने से इंकार कर दिया और अना​थाश्रम भेज दिया। वहीं दोनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।

 

5 of 11
rape attempt
जून 2016 में हरियाणा के रोहतक में एक लड़की की गैंगरेप के बाद बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला के संग बलात्‍कार करने के बाद उसके शरीर को क्षत-विक्षत कर दिया गया। महिला सोनीपत की रहने वाली थी और उसे एकतरफा प्‍यार करने वाले आरोपी ने अपने दोस्‍त के संग अपनी कार में बलात्‍कार किया। उसके बाद उसका चेहरा पत्‍थरों से कूच कर भाग गए।

 
विज्ञापन

6 of 11
demo pic
रोहतक में ही नेपाली मूल की 28 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ गैंगरेप हुआ ​था। फरवरी 2015 में हुई यह घटना इतनी वीभत्स थी कि इसकी गूंज देश भर में पहुंच गई। महिला के साथ बलात्कार कर उसके शरीर को जलाने की कोशिश की गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया कि महिला के शरीर के कई अंग भी रेप के बाद निकाले गए। मामले में आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई गई थी।

 

7 of 11
गैंगरेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
मुंबई के मलाड इलाके स्थित एक स्कूल में 10वीं में पढ़ने वाले चार किशोरों ने अपनी क्लासमेट के साथ गैंगरेप किया। नवंबर 2015 में पीड़िता को उसके दोस्त ने अपने घर पढ़ाई में मदद के नाम पर बुलाया। जहां पहले से उसी क्लास के तीन और लड़के मौजूद थे। चारों ने पीड़िता के साथ रेप किया और उसका मोबाइल पर विडियो भी बनाया। चारों आरोपियों ने उसे धमकी दी कि किसी को बताने पर वह उसका विडियो नेट पर डाल देंगे। वॉट्स ऐप पर पीड़िता की एक महिला रिश्तेदार को किसी ने रेप का विडियो भेजा, जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।

 

8 of 11
रेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
अक्टूबर 2015 में ही 23 वर्षीय बीपीओ कर्मचारी के साथ हुए रेप के बाद भी देश भर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा पर बहस नए सिरे से शुरू हो गई। पीड़िता के साथ तीन लोगों ने चाकू की नोक पर रेप किया। एक टूरिस्ट वैन में सवार तीन लोगों ने पहले पीड़िता को लिफ्ट ऑफर की और बाद में चलती वैन में उसके साथ रेप किया।

 

9 of 11
बच्ची से रेप
अक्टूबर 2015 महीने में दिल्ली के साथ पूरा देश दो बच्चियों के साथ हुए गैंगरेप से फिर एक बार दहल गया। पश्चिमी दिल्ली में एक ढाई साल की बच्ची के साथ दो नाबालिगों ने बेरहमी से रेप कर उसके घर के पास फेंक दिया। वहीं इसी के कुछ दिनों बाद पूर्वी दिल्ली में एक पांच साल की बच्ची के साथ तीन लोगों ने रेप किया। इन दोनों घटनाओं के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर और ऑडियो रिकॉर्ड कर पीएम नरेंद्र मोदी से दिल्ली पुलिस को दिल्ली सरकार को सौंपने की मांग की थी।
 

10 of 11
फाइल
अगस्त 2015 में लखनऊ के निशांतगंज इलाके में स्कूल छात्रा के साथ रेप ने उत्तर प्रदेश ही नहीं देश भर में लोगों को दहला दिया था। स्कूल से घर लौट रही लड़की को कार से उतरकर दो युवकों ने आठवीं में पढ़ने वाली किशोरी को जबरदस्ती कार में चढ़ाया। इसके बाद सुनसान इलाके में ले जाकर रेप किया और देर शाम किशोरी को सड़क किनारे फेंक दिया। घटना लोगों के लिए दहलाने वाली इस वजह से भी थी क्योंकि शहर क भीड़ भाड़ वाले इलाके ेमं जबरदस्ती पीड़िता को कार में बिठाया गया जबकि आस-पास ही उसके स्कूल के काफी बच्चे मौजूद थे।
 
विज्ञापन

11 of 11
nirbhaya
16 दिसंबर 2012 की रात दिल्ली के चेहरे पर एक बदनुमा दाग की तरह है. निर्भया अपने दोस्त के साथ फिल्म देखकर मुनिरका से द्वारका की ओर अपने घर जा रही थी। बस में सवार होने के बाद उसने देखा कि बस में केवल पांच से सात यात्री सवार थे. अचानक वे सभी निर्भया के साथ छेड़छाड़ करने लगे। बस में उनके अलावा कोई और यात्री नहीं था। निर्भया के दोस्त ने छेड़छाड़ का विरोध किया, लेकिन उन सब लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। उसे इतना पीटा गया कि वह बेहोश हो गया। जिसके बाद 6 आरोपियों ने निर्भया के साथ गैंगरेप और वहशीपन की सभी हदों को पार कर दिया।
Next
AU ऐप में पढ़ें